{"vars":{"id": "108938:4684"}}

2023 Honda CB300F बाइक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.70 लाख रूपए

होंडा ने भारत में OBD 2 उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करने वाली 2023 CB300F को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 1.70 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)रखी है।
 

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में OBD 2 उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करने वाली 2023 CB300F को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 1.70 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)रखी है। इस बाइक की बिक्री सभी बिगविंग डीलरशिप पर होगी। नए अपडेट इंजन के अलावा इस बाइक में किसी भी तरह का कोई और बदलाव नहीं किया गया है। यह एक स्पोर्ट्स बाइक है जोकि कई अच्छे फीचर्स और सेफ्टी के साथ आती है। इसका पावरफुल इंजन इसे अपने सेगमेंट में खास बनाता है।

इंजन और पावर 
नई Honda CB300F में पावरफुल 293cc, आयल कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर BSVI OBD - II A compliant PGM-FI इंजन लगा है जोकि 18 kW की पावर और 25.6 Nm of peak torque.का टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है, और मोटरसाइकिल भी स्लिप और असिस्ट क्लच से लैस है।

सेफ्टी के लिए इस बाइक के फ्रंट में 276mm  Disk और रियर में 220mm   ब्रेक्स दिए गए हैं। ये स्ट्रीट फाइटर बाइक डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस है। वहीं सस्पेंशन के लिए CB300F के सामने की तरफ सुनहरे रंग के यूएसडी फोर्क और इसमें पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

डिजाइन और फीचर्स 
नई Honda CB300F में एलईडी हेडलाइट मिलती है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है जिसमें 5 लेवल ब्राइटनेस मिलती है। इस बाइक में एक यूएसबी चार्जर भी दिया गया है जिससे आप अपने स्मार्टफोन इत्यादि को चार्ज कर सकते हैं। इसके फीचर्स की लिस्ट में स्प्लिट सीट्स के साथ सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) सिस्टम भी दिया गया है जो कि फिसलन की स्थिति में बाइक को बेहतर स्थिरता प्रदान करता है। इस बाइक को सिटी और हाईवे पर आप बेहतर ढंग से राइड कर सकते हैं। अब नए अपडेटेड इंजन के साथ इस बाइक की परफॉरमेंस पहले से बेहतर हुई है।