{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Best 125cc Bikes: ये हैं देश की सबसे एडवांस्ड 125cc बाइक्स, हाईवे पर चलती हैं जमकर 

अगर आप एक ऐसी 125cc इंजन वाली बाइक खरीदने का विचार कर रहे हैं जिसमें आपको बेहतर माइलेज के साथ दमदार इंजन भी मिले साथ ही स्टाइल के मामले में भी बाइक अच्छी हो तो यहां हम आपके लिए सबसे खास और लेटेस्ट बाइक्स की जानकारी आपको यहां दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं...
 

Best 125cc Bikes: इस समय बाइक्स का बाजार काफी गर्म है, कई नए मॉडल आ गये हैं और अगले कुछ महीनों में हमें और भी मॉडल देखने को मिलेंगे...इया समय देश में 125cc बाइक सेगमेंट काफी बड़ा है और इसमें काफी ऑप्शन अभी देखे जा रहे हैं।
अब ऐसे में अगर आप एक ऐसी 125cc इंजन वाली बाइक खरीदने का विचार कर रहे हैं जिसमें आपको बेहतर माइलेज के साथ दमदार इंजन भी मिले साथ ही स्टाइल के मामले में भी बाइक अच्छी हो तो यहां हम आपके लिए सबसे खास और लेटेस्ट बाइक्स की जानकारी आपको यहां दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं... आइये जानते हैं...

Honda SP125

होंडा की SP125 जितनी स्टाइलिश है उतनी ही पावरफुल भी है। यह 125cc इंजन के साथ आती है और इसमें  कई अच्छे फीचर्स आपको मिलते हैं। Honda SP125 में कई अच्छे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इस बाइक में 124 cc इंजन दिया है, जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है, जिसमें एवरेज फ्यूल एफिशियंसी और गियर पॉजिशन इंडीकेटर जैसी कई जानकारियां मिलती हैं। कीमत की बात करें तो SP125 के ड्रम वर्जन की कीमत 80,587 रुपये रखी है जबकि इसके SP125 Disc ब्रेक वर्जन की कीमत 84,087 रुपये रखी गई है। इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में 240 mm Disc ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम की सुविधा मिलेगी। बाइक का वजन 117 किलोग्राम है।


Hero Glamour Xtec

125cc बाइक सेगमेंट में हीरो ग्लैमर 125cc (Hero Glamour Xtec) भी एक स्टाइलिश बाइक है। इस बाइक में LED हेडलैंप और H-Signature position लैंप लगा है जोकि रात में 34 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट है। Glamour Xtec में 125cc का इंजन लगा है जोकि XSens Programmed Fuel Injection से लैस है। यह इंजन 10.7 BHP की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क देता है। बेहतर ब्रेकिंग के किये बाइक के फ्रंट में 240mm Disc ब्रेक लगा है। इस बाइक का ग्राउंड क्लेरेंस 180mm है जोकि हर तरह के रास्तों के लिए बेस्ट हैं। बाइक में अब फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया हुआ है जोकि ब्लूटूथ, Turn-by-Turn नेवीगेशन, इंटरनल USB चार्जर, Side-Stand इंजन cut off, Bank Angle Sensor और LED headlamp से लैस है। Hero Glamour Xtec के ड्रम ब्रेक मॉडल की कीमत 81,320 रुपये है जबकि इसके Disc ब्रेक मॉडल की कीमत 85,920 रुपये है।


TVS Raider 125

TVS Raider 125 इस समय सबसे ज्यादा पॉपुलर बाइक  है। क्योंकि इस बाइक में स्टाइल से लेकर एडवांस्ड फीचर्स तक देखने को मिल रहे हैं। इसमें 124.8 cc का इंजन लगा है जोकि 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 5-speed गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसमें 17 इंच के टायर्स लगे हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 240mm Disk ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक का कर्ब वजन 123 किलोग्राम है। खास बात यह है कि इसमें 5-इंच का TFT क्लस्टर मिलता है जोकि कई फीचर्स से लैस है, जैसे बाइक कितना माइलेज दे रही है, कितना फ्यूल बचा है, ट्रिप मीटर, क्लॉक, इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉयस असिस्ट की भी सुविधा मिलती है। आमतौर पर अब ऐसे फीचर्स कारों में भी देखने को मिलते हैं। इ-- बाइक का डिजाइन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश है। बाइक के ड्रम ब्रेक मॉडल की कीमत 82,953 रुपये और Disc ब्रेक मॉडल की कीमत 87,469 रुपये है ।