2023 Royal Enfield Bullet 350: नए अवतार में लॉन्च हुई बुलेट 350, जानिए कितनी है कीमत
2023 Bullet 350: नई Bullet 350 की कीमत 1.74 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की किमत 2.16 लाख रुपये रखी है। ये नई बुलेट 350 की एक्स शोरूम कीमत है।
भारत में Royal Enfield ने अपनी Bullet 350 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किये हैं जोकि आपको पसंद आ सकते हैं। नई बुलेट 350 के डिजाइन में अब आपको थोड़ा नयापन देखने को मिलेगा। इसे नए J-सीरीज प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की मौजूदा 350CC रेंज वाली जितनी भी बाइक्स हैं वो सब इसी प्लेटफॉर्म पर बनी हैं। इस नए मॉडल को 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में बाजार में उतारी गई है।
कीमत और वेरिएंट
नई Bullet 350 की कीमत 1.74 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की किमत 2.16 लाख रुपये रखी है। ये नई बुलेट 350 की एक्स शोरूम कीमत है। इस बाइक को मिलिट्री रेड, मिलिट्री ब्लैक, स्टैंडर्ड ब्लैक, स्टैंडर्ड मरून और ब्लैक गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। मौजूदा Hunter 350 के बाद कंपनी की दूसरी सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक की बुकिंग आज, यानी 1 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, इसकी डिलीवरी 3 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।
इंजन और पावर
इंजन के बात करें नई बुलेट 350 में 349cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जोकि 20.2bhp की पावर और 27Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसी इंजन को कंपनी Classic 350, Hunter 350 और Meteor 350 में भी दिया गया है।
फीचर्स
नई बुलेट 350 में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट सभी वेरिएंट में मिलते हैं।
फ्यूल टैंक का शेप थोड़ा बदला गया है। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक अब्जार्बर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें बेस वेरिएंट में सिंगल-चैनल एबीएस के साथ फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। वहीं, टॉप वेरिएंट में डुअल चैनल एबीएस के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।