{"vars":{"id": "108938:4684"}}

नई Tata Nexon EV भारत में हुई लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 465km

टाटा मोटर्स ने अपनी नई Nexon EV  फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। दावा किया गया है कि यह अब तक की सबसे एडवांस्ड EV है। इसके अलावा इसका डिजाइन भी काफी फ्यूचरिस्टिक है। 
 

Tata Nexon EV Launch: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी नई Nexon EV  फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। दावा किया गया है कि यह अब तक की सबसे एडवांस्ड EV है। इसके अलावा इसका डिजाइन भी काफी फ्यूचरिस्टिक है। टाटा ने इस नए मॉडल में कई अपडेट किये हैं। इस नए मॉडल कीमत 14.74 लाख रुपये से शुरू होकर 19.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Nexon ev के मीडियम रेंज (MR) डेरिवेटिव में 30 kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसके साथ 127 bhp और 215 Nm जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर है। यह सेटअप सिंगल फुल चार्ज पर 325 किमी की रेंज दे सकता है। वहीं, Nexon।ev के लॉन्ग रेंज(LR) डेरिवेटिव में बड़ा 40.5kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 143 bhp और 215 Nm का टॉर्क देती है यह सिंगल-चार्ज पर 465 किमी की रेंज दे सकता है।

स्टाइलिश लुक,एडवांस्ड फीचर्स 

नई Nexon EV का डिजाइन सबसे स्टाइलिश है और यह दिखने में काफी प्रीमियम है। इस नए मॉडल में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स हैं, जिसमें V2V (वाहन से वाहन चार्ज) और V2L (वाहन से लोड) फीचर शामिल हैं। इसके अलावा इस SUV में 12.3 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है, जो सेगमेंट में सबसे बड़ा है। इसके साथ ही, हरमन के ऑडियोवॉरएक्स और 9 हाई क्वालिटी जेबीएल स्पीकर के साथ केबिन में शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसमें बड़ा 10.25 इंच हाई डेफिनिशन फुल्ली रि-कॉन्फ़िगरेबल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो मल्टी डायल व्यू देता है।

सेफ्टी फीचर्स

नई Nexon EV में कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स हैं। इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। कार में पार्किंग को आसान बनाने के लिए ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर के साथ 360o सराउंड व्यू कैमरा सिस्टम मिलता है। इसके अलावा ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिया गया है।