{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Apple iphone 15 series में हुए ये 5 सबसे बड़े बदलाव, खरीदने से पहले जरूर जानिये 
 

आईफोन 15 सीरीज में पहली बार टाइप-सी पोर्ट शामिल किया गया है और वायरलेस कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिलेगा और यह इस सीरिज का सबसे बड़ा बदलाव भी कहा जा रहा है। 
 

AppleEvent: एपल की नई आईफोन 15 सीरीज लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Plus को पेश किया गया है। इस बार कंपनी ने कई बड़े बदलाव किये हैं। आईफोन 15 सीरीज में पहली बार टाइप-सी पोर्ट शामिल किया गया है और वायरलेस कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिलेगा और यह इस सीरिज का सबसे बड़ा बदलाव भी कहा जा रहा है। यहां हम आपको आईफोन 15 सीरीज के 5 बड़े बदलावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Type-C को मिली जगह 

नई आईफोन 15 सीरीज में अब आपको टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। काफी समय से इस फीचर की चर्चा हो रही थी। इससे पहले कंपनी चार्जिंग के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करती थी। लेटेस्ट आईफोन के साथ यह कंपनी का सबसे बड़ा बदलाव है। हर तरफ इस फीचर की जमकर तारीफ़ हो रही है।


डिजाइन में नयापन 

नए  iphone 15 pro वेरियंट के साथ कंपनी ने टाइटेनियम डिजाइन दिया है। कंपनी के मुताबिक नए आईफोन के प्रो मॉडल में उसी टाइटेनियम ग्रेड का इस्तेमाल हुआ है जो नासा के मार्स रोवर में था। iphone 15 pro अब तक का सबसे हल्का प्रो मॉडल होगा। 


A17 बायोनिक चिपसेट 

iPhone 15 Series के प्रो वेरियंट में नया A17 बायोनिक चिपसेट दिया है। जबकि बेस वेरियंट आईफोन को पुराने A16 बायोनिक चिपसेट से लैस किया गया है। बता दें कि इस प्रोसेसर के साथ ही पिछले साल आईफोन 14 सीरीज के दो मॉडल को पेश किया गया था। 


कैमरा सेटअप 

आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में भी 48 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। बेस वेरियंट आईफोन के कैमरा सेंसर में यह कंपनी का सबसे बड़ा बदलाव है। इससे पहले आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता था।


अब नहीं  मिलेगा आईकॉनिक साइलेंट बटन

नए iPhone 15 Pro के दोनों मॉडल के साथ आईकॉनिक साइलेंट बटन हटा दिया गया है। इसकी जगह नया एक्शन बटन दिया गया है। इस बार इस फीचर की कमी आपको यहां महसूस जरूर होगी।