{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Apple watch 9 series हुई लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिलेगा फ़ास्ट प्रोसेसर 
 

एपल ने अपनी नई एपल वॉच सीरीज 9 (Apple Watch series 9) को मार्केट में उतारा है। कंपनी ने नई एपल वॉच को इस बार नए डिजाइन में पेश किया है। 
 

Apple watch 9 series: इस साल के सबसे बड़े इवेंट वंडरलस्ट में एपल ने अपनी नई एपल वॉच सीरीज 9 (Apple Watch series 9) को मार्केट में उतारा है। कंपनी ने नई एपल वॉच को इस बार नए डिजाइन में पेश किया है। दरअसल, सीरीज के तहत तीन स्मार्ट वॉच एपल वॉच सीरीज 9, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एपल वॉच एसई को पेश किया है। जहां एपल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट को दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है, जिसमें एक नया न्यूरल इंजन होगा। जिसका काम सिरी कमांड को ऑफलाइन प्रोसेस करना होगा। ऐसे में भारत समेत 40 से अधिक देश के लोग आज से ही एपल वॉच सीरीज 9 और एपल वॉच एसई को ऑर्डर कर सकते हैं।

22 सितंबर से कर सकेंगे ऑर्डर

आपको बता दें कि एपल 22 सितंबर से एपल वॉच सीरीज 9 और एपल वॉच एसई को स्टोर्स पर उपलब्ध करा रहे हैं। इसे आप असानी से ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं भारत में एपल वॉच सीरीज 9 की शुरुआती कीमत 41,900 रुपये होगी। जबकि एपल वॉच एसई की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये और एपल वॉच अल्ट्रा 2 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये तक होगी। एपल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट भी मिलेगा। पुराने मॉडल की तुलना में यह प्रोसेसर काफी फास्ट है।

ऑफलाइन सीरी का मिलेगा सपोर्ट 

एपल वॉच सीरीज 9 में ऑफलाइन सीरी का सपोर्ट मिलेगा। यह अंग्रेजी और Mandarin में आपकी आवाज का उपयोग करके सिरी का उपयोग करके हेल्थ डाटा की जांच करने में भी सहायता करेगा। बता दें कि नई वॉच के साथ डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। वहीं एपल वॉच सीरीज 9 के साथ एपल सिरी का पहले के मुकाबले बेहतर सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एक डबल टैप फीचर दिया गया है। जिसकी मदद से कॉल रिसीव की जा सकेगी। कंपनी ने पहली बार चुनिंदा केस और बैंड कॉन्बिनेशन के साथ कार्बन न्यूट्रल प्रोडक्ट के रूप में उतारा है। 

18 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी

कंपनी का कहना है कि एपल वॉच पैकेजिंग को 100 प्रतिशत फाइबर-आधारित बनाने के लिए लिए इस पर फिस से डिजायन वर्क किया गया है। साथ ही पै​केजिंग पर नया लोगो भी देखने को मिलता है, जो कार्बन न्यूट्रल है। इसके अलावा इस बार वॉच में कंपनी ने लैदर का यूज बंद कर दिया है और नई स्मार्टवॉच को 68 प्रतिशत पोस्ट-कंज्यूमर मैटेरियल के साथ फाइनवॉवन नामक नए फैब्रिक में पेश किया है। वहीं वॉच में 18 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा है।