Battery Tips: क्या नॉर्मल पानी बिगाड़ सकता है आपकी बैटरी की हेल्थ? जानें सच
Battery Tips: आज कर हर मकान, दुकान और संस्थान में बिजली के चले जाने पर इनवर्टर का इस्तेमाल किया जाता है. जब अचानक बिजली चली जाती है तो लोगों के सामने संकट आ जाता है. ऐसे में वो इस बिजली के संकट से बचने के लिए इनवर्टर का इस्तेमाल करते हैं. ये इनवर्टर बैटरी से चलता है अगर बैटरी नहीं होगी तो आपका इनवर्टर किसी काम का नहीं है वो लाइट नहीं देगा. कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि आपके यहां अचानक से लाइट चली जाती है और आपने अपना इनवर्टर चालू किया तो वो चली ही नहीं. तो आप सोचते हैं कि उसमें अचानक क्या खराबी आ गई . दरअसल आपकी ऐसे समय पर आपका इनवर्टर ज्यादातर खराब नहीं होता बल्कि उसकी बैटरी खराब हो जाती है.
आप अगर इस प्रकार की समस्याओं से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी बैटरी सही रहे और आपक बिजली की कभी कमी ना हो तो आज हम आपको बैटरी को सुरक्षित रखने से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स बताने वाले हैं. तो बताते हैं कि आप अपनी बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें.
बैटरी में पानी डालना है कितना जरूरी
आपके घर में इनवर्टर और बैटरी का सेटअप लगा होता है लेकिन किस समय बैटरी का पानी सूख जाता है वो काम करना बंद कर देती है. लोगों को अक्सर पता ही नहीं होता है कि कब बैटरी में पानी डालना है. आपके बैटरी में समय से पानी ना डालने के चलते आपकी बैटरी खराब हो सकती है और ऐसे में आप इनवर्टर से आने वाली लाइट से वंचित रह जाएंगे.
कितने समय पर बदलें बैटरी पानी
इनवर्टर की बैटरी का पानी 15 दिन के नियमित अंतराल के बाद चैक करना होगा. क्योंकि इससे आपके बैटरी में पानी कभी नहीं सूखेगा. आप बैटरी के पानी को 2 से 3 महीने के बीच में बदल सकते हैं. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो तो आपकी बैटरी के खराब होने का खतरा बना रहा सकता है. इसके साथ ही आप ध्यान रखें की बैटरी का इंडिकेटर पानी टॉप पर रहे. आप जब भी बैटरी खरीदने तो ध्यान दें कि आपकी बैटरी अच्छे ब्रांड की हो और उसकी वारंटी ज्यादा समय की होनी चाहिए.
बैटरी में ना डालें नॉर्मल पानी
आपक अगर सोच रहे हैं कि आप अपनी बैटरी में नॉर्मल पारी डाल सकते हैं तो आप गलत हैं. आपको अपनी बैटरी में डिस्टिल्ड वॉटर का ही उपयोग कर सकते हैं. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और बैटरी को कभी भी नॉर्मल पानी में डालते हैं तो बैटरी की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. इसके चलते आपकी बैटरी जल्दी ही खराब हो जाएगी. इसके अलावा आप बैटरी के ऊपर लिखे गए कंपनी द्वारा दिए गए निर्देशों का जरूर पालन करें जिससे कि आपकी बैटरी की लाइफ ज्यादा हो सके और वह जल्दी खराब ना हो.
यह भी पढ़ें: लम्बे समय तक साथ देगी आपकी वॉशिंग मशीन, बस अपनाएं ये 5 टिप्स