{"vars":{"id": "108938:4684"}}

ये हैं इस साल की दो सबसे बेस्ट 100cc बाइक्स, दाम में फिट माइलेज में हिट

अगर आप रोजाना50 किलोमीटरकीदूरीतय करते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है ... यहां हम Honda Shine 100और Hero Passion Plusके बारे में आपको बता रहे हैं...

 

Best 100cc bikes: इस समय भारत में एंट्री लेवल से लेकर हाई एंड प्रीमियम बाइक्स की भरमार है। लेकिन जब बात हो डेली यूज़ के लिए कोई अच्छी बाइक को चुनना तो फिर अक्सर मन दुविधा में पड़ जाता है क्योंकि बाजार में ऑप्शन ही खूब सारे हैं.... इस साल भारत में दो ऐसी बाइक्स ने दस्तक दी हैं जोकि अपनी नाम और काम के मामले में काफी बेहतर मानी जा रही हैं। अगर आप रोजाना 50 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है ... यहां हम Honda Shine 100 और Hero Passion Plusके बारे में आपको बता रहे हैं...

Honda Shine 100:

होंडा शाइन 100 ने तेजी से बाजार में अपनी जगह बनाई है इस बाइक में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।इस बाइक का डिजाइन सिंपल है जोकि ग्राहकों को पसंद सकता है। इसकी लम्बी सीट सिर्फ आरामदायक है बल्कि लम्बी दूरी पर भी यह थकान महसूस नहीं होने देगी।

बाइक कीसीट हाईट 786mm है, यानी जो लोग औसत लम्बाई के हैं वो भी आसानी से इसे राइड कर सकते हैं।बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया है। बाइक में 1245 mm व्हीलबेस और 168mm ग्राउंड क्लेंरेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में लगा साइड स्टैंड, इंजन Inhibitor के साथ आता है, यानी अगर साइड स्टैंड लगा है तो यह बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी।

Hero Passion Plus:

हीरो मोटोकॉर्प की नई पैशन प्लस अपने सिंपल डिजाइन की वजह से लोगों को पसंद आ रही है इस बाइक में नए इंजन और कुछ जरूरी बदलावों को शामिल किया है। नई पैशन प्लस की एक्स-शो रूम कीमत 76,065 रुपये रखी है। 2023 हीरो पैशन प्लस में कई बड़े बदलाव किये हैं जिसकी वजह से यह पहले कुछ बेहतर हुई है। इसके डिजाइन में आपको नयपान देखने को मिलेगा।इसकी बॉडी और फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं।यह बाइक तीन कलर शेड्स- स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे में आई है।

इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक ऑब्जर्बर दिए गए हैं। वहीं इसमें IBS के साथ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।इस नई बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्, सिंगल-सिलेंडर 'स्लोपर' मिल का उपयोग करती है। ये पॉवरट्रेन 8hp की शक्ति और 8.05Nm का टार्क पैदा करता है। इसे अब OBD-2 और E20 फ्यूल के अनुरूप तैयार किया गया है। साथ ही ये बाइक अब i3s स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से भी लैस है।