{"vars":{"id": "108938:4684"}}

इन दो SUV की कीमत है Maruti Alto जितनी! लेकिन सेफ्टी में मिली है 5 स्टार रेटिंग और इंजन है दमदार, जानिए फीचर्स 

अगर आपका बजट 6 के आस –पास है तो यहां हम आपको दो ऐसी बढ़िया SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि सेफ्टी और परफॉरमेंस के मामले में बेस्ट हैं
 

Cheapest SUV in India: जब से देश में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की शुरुआत हुई है तब से हैचबैक और सेडान कारों की बिक्री कम होने लगी है और अब तो यह काफी कम ही गयी है। इस समय Nissan Magnite और Tata Punch ये दो ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं जिनकी कीमत 6 लाख से भी कम कम है लेकिन डिजाइन, सेफ्टी और परफॉरमेंस के मामले में ये काफी उम्दा मानी जा रही है, जबकि 6 लाख से कम में Maruti Alto K10 CNG भी मिल रही है, जोकि सेफ्टी के मामले में कमजोर है।  Alto ब्रांड के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण इसकी कीमत में लागातार इजाफा होना ही है, जबकि यह एक आम-आदमी की कार मानी जाती थी ... ऐसा नहीं है कि कार खराब है, लेकिन अब यह अपनी कीमत पर खरी नहीं उतर पाती। तो अगर आपका बजट 6 के आस –पास है तो यहां हम आपको दो ऐसी बढ़िया SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि सेफ्टी और परफॉरमेंस के मामले में बेस्ट हैं... 

Nissan Magnite (4 Star Rating)

निसान की Magnite काफी तेजी से लोकप्रिय हुई है। इसकी एक्स-शो रूम 5.99 लाख से शुरू होती है। इसमें आपको दो पेट्रोल इंजन मिलते हैं, जिसमें एक 1.0 लीटर और दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। जबकि इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन में CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme) सेफ्टी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार निसान मैगनाइट 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें Disc ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD और ड्यूल एयर बैग्स जैसे खास फीचर्स मिलते हैं।

Tata Punch (5 Star Rating)

Tata Punch को ग्लोबल एनकैप में इस गाड़ी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Punch की एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख से शुरू होती है। इंजन की बात करें तो Tata Punch में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। Punch में Disc ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ड्यूल एयर बैग्स जैसे फीचर्स सेफ्टी मिलते हैं। इस गाड़ी में स्पेस अच्छा मिल जाता है।