बजट सेगमेंट में Boult Audio Curve वायरलैस ईयरफोन कितने हैं दमदार? खरीदने से पहले जानिए
Boult Curve ANC Review: बड्स के साथ भारत में वायरलैस ईयरफोन्स की भी डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। लगातार नए-नए मॉडल के आने से यूजर्स अक्सर कंफ्यूज रहते है कि कौन ईयरफोन्स सा चुनें। 1500 रुपये की कीमत वाले Boult Curve ANC ब्लूटूथ वायरलैस ईयरफोन इस समय काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन क्या ये वाकई वैल्यू फॉर मनी है ? और क्या इनका साउंड इम्प्रेस करता है ? आइये जानते हैं इस रिव्यू में ...
डिजाइन और फील
नए Boult Curve ANC ब्लूटूथ वायरलैस ईयरफोन लुक्स के ममाले में अच्छे हैं और इनका कर्वी डिजाइन आपको सॉफ्ट फील देगा। ये हल्के वजन के हैं। बड्स आपके कानों में आसानी से फिट हो जाते हैं। ये सॉफ्ट रहते हैं कानों में दर्द नहीं होता। इसके लेफ्ट साइड पर पावर बटन, वॉल्यूम की और माइक की सुविधा मिलती है जबकि अन्दर की तरफ ANC बटन दिया है।
फीचर्स और परफॉरमेंस
नए Boult Curve ANC ब्लूटूथ वायरलैस ईयरफोन में 12mm ड्राइवर्स लगे हैं जोकि पावरफुल बास के सतह क्लियर ऑडियो देते हैं। इसमें ANC (एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन) की सुविधा मिलती है, और यह अच्छे से काम करता है। महज 10 मिनट चार्ज पर ये 10 घंटे का बैकअप देते हैं। ये IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं फुल चार्ज में 30 घन्टे प्ले टाइम मिलता है। ये ब्लूटूथ 5.3 लेटेस्ट वर्जन से लैस हैं।
इनका साउंड और Voice क्वालिटी काफी बेहतर है। यह गेमिंग के दौरान ऑडियो क्वालिटी और परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करती है। खास बात यह है कि इसमें ANC (active noise cancellation) की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से कॉल के दौरान बाहर का शोर बिलकुल नहीं आता और आप बिना शोर बात कर सकते हैं इनकी कीमत 1499 रुपये है।