{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Cheapest Recharge Plans: ये सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान यूजर्स के बीच मचा रहे हैं धमाल, देखें पूरी डिटेल्स

टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर अपने यूजर्स को लुभाने के लिए काफी सारे प्रयास करती रहती हैं. देश में जब से जिया आया है बाकी की टेलीकॉम कंपनियां भी अब अपने यूजर्स के लिए सस्ते और लोक-लुभावने ऑफर लेकर आने लगीं हैं.
 

Cheapest Recharge Plans: भारत में लगभग अब सारी आबादी फोन चलती है. हर राज्य के नागरिकों के हाथों में फोन देखा जाता है. गांव हो या फिर शहर सभी फोन से कॉलिंग करते हैं. वहीं युवा में नेट के जरिए सोशल मीडिया यूज करने का क्रेज देखा जाता है. ऐसे में भारत की कई सारी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर अपने यूजर्स को लुभाने के लिए काफी सारे प्रयास करती रहती हैं. देश में जब से जिया आया है बाकी की टेलीकॉम कंपनियां भी अब अपने यूजर्स के लिए सस्ते और लोक-लुभावने ऑफर लेकर आने लगीं हैं. 

इसी क्रम में  जियो,  वोडाफोन - आइडिया, बीएसएनएल और एयरटेल एक दूसरे को तगड़ी टक्कर देते हुए आते हैं. ये सारी कंपनिया अपने यूजर्स के लिए काफी सस्ते और कम दाम में ज्यादा फायदे वाले प्लान लाते रहते हैं.  तो आज हम आपको इन प्लांस के बारे में आपको विस्तार से बताने वाले हैं. 

Jio Rs 119 Plan

जिओ का ये प्लान यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा सस्ता है. इस ₹119 वाले प्लान में काफी ज्यादा फायदा मिलता है. ये प्लान 14 दिन की वैधता के साथ मिलता है. इस प्लान के तहत यूजर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भरपूर लाभ उठा पाते हैं. इसके साथ ही 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है जिससे वो अपनी पसंद की मूवी देख सकते हैं और ओटीटी प्लेफॉर्म के साथ साथ सोशल मीडिया भी जमकर यूज कर सकते हैं. ये प्लान आपको 300 एसएमएस देता है. यूजर को जिओ सिनेमा, जिओ सिक्योरिटी, जिओ क्लाउड और जिओ टीवी भी प्लान के साथ फ्री मिल सकती है. 

VI Rs 199 Plan

Vodafone-idea अक्सर जियो के प्लान्स को तगड़ी टक्कर देता है. इसका फायदा यूजर्स जमकर उठाते हैं. वीआई भी अपने यूजर्स को 199 रुपये के प्लान में 20 वैधता 20 वैधता देता है. इस ₹199 वाले प्लान में यूजर्स को असीमित कॉलिंग का लाभ तो मिलता ही है इसके साथ ही यूजर्स हर दिन 1GB डाटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  इनके डाटा की स्पीड 64Kbps रहती है और इस प्लान में 100 SMS यूजर्स को प्रतिदिन मिलते हैं.


Airtel Rs 209 Plan

एयरटेल अपने यूजर्स को अपनी ओर खींचने के लिए कई प्लान लाता रहता है. उसका ₹209 वाल पैक 21 दिन की वैधता के साथ आता है. 21 दिन तक सभी  यूजर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठाते हैं. इसके साथ ही 1GB डाटा मिलता उसका भी जमकर आनंद ले सकते हैं. इस पैक में 100 के साथ-साथ यूजर को फ्री में हेलो ट्यून, फ्री विंक म्यूजिक का भी फायदा मिल जाता है. 

यह भी पढ़ें: लम्बे समय तक साथ देगी आपकी वॉशिंग मशीन, बस अपनाएं ये 5 टिप्स