Citroen C3 Aircross भारत में हुई लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, Creta का बिगाड़ सकती है गेम!
Citroen C3 Aircross Price: सिट्रोन ने अपनी नई मिडसाइज एसयूवी C3 Aircross को लॉन्च कर दिया है। काफी समाय से इसके लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा था। इसकी कीमत एक्स-शो रूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने अभी सिर्फ इसके बेस मॉडल की कीमत का खुलासा किया है, जल्द ही इसके मिड-स्पेक प्लस और टॉप-स्पेक मैक्स वेरिएंट की कीमतों की भी घोषणा की जाएगी। ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग्स शुरू कर दी गई है, 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर कार को बुक किया जा सकेगा। इसकी डिलीवरी 15 अक्टूबर से शुरू होगी। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में...
इंजन और पावर
नई Citroen C3 Aircross के इंजन की बात करें तो इसमें लगा है 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जोकि 110PS की पावर और 190 Nm का टार्क देता है और यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह 18.5 किलोमीटर तक की माइलज ऑफर करती है। अब इंजन काफी पावरफुल है, ऐसे में यह माना जा सकता है कि यह सिटी और हाइवे पर बेहतर प्रदर्शन करेगा।
बढ़िया स्पेस और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स
नई Citroen C3 Aircross का डिजाइन आपको पसंद आने वाला है। इसका कैबिन भी अच्छा है और कई फीचर्स से लैस है।
का इसका इसका ड्यूल टोन डैशबोर्ड सी3 हैचबैक की तरह ही लगता है। इसमें आपको 10.2-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है जोकि हैचबैक से लिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
डायमेंशन
इस नई SUV को सी-क्यूब (C-cube platform) पर तैयार किया गया है। साइज़ की बात करने तो इसकी लंबाई 4300mm, चौड़ाई 1796 mm, ऊंचाई 1654 mm और व्हीलबेस 2671mm है। इस एसयूवी का Boot रेंज 444 से 511 लीटर तक जाता है, जो कि सीटिंग कॉन्फिगरेशन पर निर्भर करता है।