{"vars":{"id": "108938:4684"}}

CNG Cars: ये हैं देश की बेहतरीन सीएनजी गाड़ियां, कम कीमत में मिलते हैं लाजवाब फीचर्स, जानें डिटेल्स

हुंडई ने हालही में अपनी एक नई कार एक्सटर को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है. इस कार में कंपनी ने सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन दिया है.
 

CNG Cars: देश में अब सीएनजी गाड़ियों का भी काफी क्रेज बढ़ रहा है. बढ़ते पैट्रोल और डीजल के कीमतों के बीच सीएनजी लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन उभर के सामने आया है. ऐसे में भारतीय मार्केट में सीएनजी कार्स की डिमांड भी काफी देखी जाती है. इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही शानदार सीएनजी गाड़ियों के बारे में जिसमें आपको जबरदस्त माईलेज के साथ ही बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं. साथ ही इन गाड़ियों की कीमत भी ज्यादा नहीं रखी गई है. इस लिस्ट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) से लेकर हुंडई (Hyundai) कंपनी की गाड़ियां भी शामिल हैं.

CNG Cars Hyundai Exter

हुंडई ने हालही में अपनी एक नई कार एक्सटर को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है. इस कार में कंपनी ने सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन दिया है. इस कार को कंपनी ने 2 वैरिएंट एस और एसएक्स में सीएनजी प्रदान कराया है. सीएनजी के साथ कंपनी ने अपनी इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.97 लाख रुपए रखी है. साथ ही ये आपको करीब 20 किमी तक का माईलेज भी प्रदान करती है.

Maruti Suzuki Baleno

इसके बाद मारुति सुजुकी बलेनो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक मानी जाती है. इस कार में भी कंपनी ने सीएनजी का ऑप्शन दिया है. इसके साथ ही इस कार में कंपनी ने 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी प्रदान कराए हैं. साथ ही ये कार करीब 22 किमी तक का माईलेज भी प्रदान करती है. कंपनी ने इस सीएनजी कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 9.28 लाख रुपए रखी है.

Maruti Suzuki Fronx

मारुति सुजुकी ने इसी साल अपनी नई कार फ्रोंक्स को भी बाजार में उतारा है. इस कार में भी कंपनी ने सीएनजी इंजन दिया हुआ है. इस कार में भी कंपनी ने 7 इंच का इंफोटेनमेंट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स प्रदान कराए हैं. साथ ही ये कार 21 किमी का माईलेज प्रदान करती है. कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.28 लाख रुपए रखी है.

Toyota Glanza

टोयोटा इंडिया की चर्चित कार ग्लैंजा में भी कंपनी ने सीएनजी इंजन का ऑप्शन दिया हुआ है. ये कार मारुति सुजुकी बलेनो की तर्ज पर तैयार की गई है. इसके दो वैरिएंट्स में सीएनजी दिया गया है. साथ ही ये आपको लगभग 18 से 20 किमी का माईलेज प्रदान करती है. वहीं इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत कंपनी ने 9.63 लाख रुपए रखी है.

Tata Punch

टाटा मोटर्स ने हालही में अपनी पंच सीएनजी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. इस कार में कंपनी ने सनरूफ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 16 इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए हैं. कंपनी ने इस सीएनजी कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 7.10 लाख रुपए रखी है. वहीं इसके टॉप मॉडल के लिए 9.68 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे. साथ ही ये कार हुंडई एक्सटर को सीधी टक्कर देने में सक्षम है.

 

यह भी पढ़ेंRenault Cars Discount इस महीने कंपनी की इन गाड़ियों पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्कॉउंट, होगी बंपर बचत