{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Infinix Note 30 5G खरीदने से पहले जान लीजिये इसके टॉप फीचर्स! 

इसलिए यहां हम एस फोन का रिव्यू आपके लिए लेकर आये हैं। यह एक किफायती 5G स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 14999 रुपये से शुरू होती है।
 

Infinix Note 30 5G: इंफीनिक्स (Infinix) ने ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Note 30 5G को पेश किया है । यह फोन अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रहा है, लेकिन इसकी परफॉरमेंस के बारे में सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। इसलिए यहां हम एस फोन का रिव्यू आपके लिए लेकर आये हैं। यह एक किफायती 5G स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 14999 रुपये से शुरू होती है। यह एक किफायती 5G स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 14999 रुपये है। आइये जानते हैं क्या यह वाकई खरीदने लायक है या नहीं ...

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन के मामले में नए Infinix Note 30 5G आपको पसंद आ सकता है।  इस फ़ोने के रियर में आप मैट-फिनिश देखने को मिलती है। फोन जहाँ डिजाइन अच्छा है वहीं यह थोडा साइज़ में बड़ा भी लगता है, लेकिन यह भारी नहीं है। 
साइज़ के में यह थोडा बड़ा फील देता है, लेकिन यह भारी भी नहीं है। फोन का फ्रेम और रियर पॉलीकार्बोनेट का है।  इस फोन में 6.78 इंच की बड़ी FHD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। लेकिन यह डिस्प्ले AMOLED नहीं है फिर भी डिस्प्ले ब्राइट लगती है। इसमें आई केयर फीचर भी दिया गया है। इसका कलरफुल डिस्प्ले आपको वीडियो, फोटो और गेम खेलने में मदद करेगा।

कैमरा सेटअप

नए Infinix Note 30 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिमें 108 MP + 2 MP+ AI Lens है जबकि इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया है। दिन में आपको बेहतर फोटोग्राफी करने में मदद मिलती है। लेकिन लो लाइट में ली गई तस्वीरें ठीक-ठाक रही हैं। वीडियो शूट आप अच्छे से कर सकते हैं, क्वालिटी निराश नहीं करती। इसके अलावा इसके फ्रंट कैमरे से भी आप दिन के समय बेहतर फोटोग्राफी कर सकते हैं लेकिन रात में थोड़े निराश भी होंगे।

परफॉरमेंस 

परफॉरमेंस के लिए मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 SoC चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट के साथ 5G कनेक्टिविटी दी गई है। इसके सिम कार्ड ट्रे में 3 स्लॉट्स दिए गए हैं। दो नैनो-सिम कार्ड्स और एक माइक्रोएसडी कार्ड (2TB तक) मौजूद 

बेहतर ऑडियो क्वालिटी 

इस फोन में JBL ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं। इस्तेमाल के दौरान यह हीट नही होता और स्मूथ परफॉरमेंस देता है। गेमिंग के दौरान भी आपको दिक्कत नहीं। होगी फोन XOS वर्जन 13 के साथ आता है जो एंड्राइड 13 पर आधारित है। इसमें इंफीनिक्स का अपना AI एनेबल्ड Folax असिस्टेंट भी है जो आसान कमांड्स के लिए सही है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है जोकि 45W फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। फुल चार्ज करने के बाद रेगुलर इस्तेमाल के दौरान इस फोन की बैटरी 15-16 घन्टे आसानी से निकाल देती हैं। यह फ़ोन एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। ओवरआल यह एक अच्छा स्मार्टफोन है जिसे हम वैल्यू फॉर मनी का टैग लगा सकते हैं।

कीमत और वेरिएंट

Infinix Note 30 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये में आता है। अब कीमत के हिसाब से यह एक अच्छा फोन कहा जा सकता है।