{"vars":{"id": "108938:4684"}}

भारत में लगातार गिर रही है मारुति की इन दो कारों की बिक्री, कभी करती थीं सेगमेंट में राज 

हर महीने बिक्री के मामले में टॉप की लिस्ट में भी सबसे ज्यादा मारुति की ही कारें रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से मारुति की एंट्री लेबल कारों की बिक्री में लगतार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय Alto, S-Presso की कीमत लगातार गिर रही है। 
 

देश की सबसे बड़ो कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारों की डिमांड भारत में हमेशा ही रहती है। हर महीने बिक्री के मामले में टॉप की लिस्ट में भी सबसे ज्यादा मारुति की ही कारें रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से मारुति की एंट्री लेवल कारों की बिक्री में लगतार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय Alto, S-Presso की कीमत लगातार गिर रही है। अब इसके पीछे कारण कई हो सकते हैं लेकिन हमारे से अब ये आम आदमी कार नही  रही हैं... इनकी कीमत काफी ज्यादा हो गई है....जबकि इसी कीमत के आस-पास आपको कई ऑप्शन मिल जायेंगे। बिक्री के मामले में कैसा रहा  Alto और  S-Presso का हाल ? आइये जानते हैं...


Alto और S-Presso (बिक्री, अगस्त 2023)\

मारुति सुजुकी Alto और S-Presso की बिक्री में लगातार कमी देखने को मिल रही है। पिछले महीने मारुति  इन दोनों कारों की  सिर्फ 12,209  यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2022 के अगस्त महीने में कंपनी ने इन दोनों कारों की 22,162 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि एक समय यह भी था कि एंट्री लेवल कारों की हर महीने 25 हजार के पास रहती थी.... लेकिन अब लगातार इनकी बिक्री गिर रही है क्योंकि इनके दाम लगातर बढ़ रहे हैं जिसके चलते ग्राहक इन कारों से दूरी बन रहे हैं।


Maruti Alto और S-Presso

इस समय Maruti Alto की कीमत  3.54 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि S-Presso की कीमत 4.26 लाख रुपये है। इन दोनों कारों में लगे इंजन भी काफी अच्छे माने जाते हैं और लम्बे समय तक आपका साथ निभाते हैं।  लेकिन सेफ्टी फीचर्स  जैसे एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स की वजह से इन कारों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है और यही वजह है कि लोग अब इन कारों से किनारा करने लग गये हैं।