{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Maxima ने लॉन्च की दो नई स्मार्टवॉचेज़, आपकी सेहत का रखेंगी ध्यान, सबसे बेहतर मिलेगा डिस्प्ले 

मैक्सिमा (Maxima) ने अपनी दो स्मार्टवॉचेज़- मैक्स प्रो नोवा और मैक्स प्रो स्पायर को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टवॉचेज़ को एक्सक्लुज़िव रूप से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लॉन्च किया गया है
 

भारत की पॉपुलर के वॉच निर्माता कंपनी मैक्सिमा (Maxima) ने अपनी दो स्मार्टवॉचेज़- मैक्स प्रो नोवा और मैक्स प्रो स्पायर को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टवॉचेज़ को एक्सक्लुज़िव रूप से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लॉन्च किया गया है, और यही इनकी बिक्री होगी। मैक्सिमा मैक्स प्रो नोवा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की स्मार्टवॉच है जो 1.39 इंच के  अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले और 600 निट्स ब्राईटनैस के साथ आती है इसके अलावा मैक्सिमा स्मार्टफिट ऐप के जरिये सिंगल पेयरिंग और अडवान्स्ड वन-टैप ब्लूटुथ कॉलिंग फंक्शन के साथ आती है। 

प्रीमियम मैटेलिक फिनिश, 150 से अधिक क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेज़ सपोर्ट इसे टफ और फैशनेबल बनाते हैं। 100 से ज्यादा इसमें आपको स्पोर्ट्स मोड्स मिल जाते हैं। इसके अलावा हार्ट रेट, एसपीओ2, स्लीप मॉनिटर और मैन्स्ट्रुअल सायकल टै्रकर जैसे फीचर्स प्रीमियम लुक्स के साथ इसे कम्प्लीट हेल्थ पैकेज बनाते हैं।  

मैक्स प्रो नोवा की प्रीमियम मैटेलिक फिनिश इसे प्रीमियम लुक देती है, साथ ही 150 से ज्यादा वॉच फेसेज़ के साथ यूज़र इसे गैलेरी की तस्वीरों के साथ कस्टमाइज़ कर सकता है या सीधे कैमरा से तस्वीरें ले सकता है और मैक्सिमा स्मार्ट फिट ऐप की मदद से इसे अपनी कलाई पर ला सकता है। प्रीमियम मैटेलिक डिज़ाइन वाली दूसरी स्मार्टवॉच मैक्स प्रो स्पायर 1.96 इंच अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले और 600 निट्स ब्राईटनैस के साथ आती है। इसमें  ब्लूटुथ कॉलिंग इंजन, एचडी स्पीकर और माइक्रोफोन भी है। अडवान्स्ड ब्लूटुथ कॉलिंग इंजन के साथ यूज़र डायल पैड, रीसेन्ट कॉल लॉग्स और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स का डायरेक्ट एक्सेस पा सकता है।

मैक्सिमा स्मार्टवॉच में आपको लेटेस्ट डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। ऐसे स्मार्टवॉच ‘मेड इन इंडिया’ हैं और सटीक जानकारी देने वाल्रे सेंसर्स से लैस हैं, इतना ही नहीं ये टेक्नोलॉजी के सेंसर्स, ग्रेट आईपी67लैवल वॉटर एवं डस्ट रेज़िस्टेन्स, मैक्सिमा प्रो फिट ऐप से सिंक किए गए 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। इसमें इनबिल्ट गेम सपोर्ट जैसे यंग बर्ड, 2048 और स्पोर्ट्स कार भी हैं।