{"vars":{"id": "108938:4684"}}

नए अवतार में Hero Glamour 125 हुई लॉन्च, नए इंजन के साथ मिलेगी ज्यादा माइलेज 

2023 Glamour 125: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर बाइक Glamour 125 को नए इंजन के साथ लॉन्च किया है। अब यह बाइक पहले से बेहतर होकर आई है। 
 
 

All New Glamour 125: हीरो मोटोकॉर्प की 125cc बाइक Glamour अब और भी ज्यादा एडवांस्ड हो गई है। इस बाइक को अब नए OBD2 और E20 compliant इंजन के साथ लॉन्च किया है। अब यह पहले से रिफ्रेश अवतार में आई है। 125cc इंजन वाली इस बाइक में आपको कई अच्छे फीचर्स भी मिलते हैं जोकि डेली यूज़ के लिए काफी बेहतर साबित हो सकते हैं। काफी लम्बे समय से यह बाइक ग्राहकों को आकर्षित करने में लगी तो जरूर है लेकिन जो कामयाबी का स्वाद कंपनी इसके जरिये चखना चाहती थी वो इसे नहीं मिला। यह बाइक हर उम्र के लोगों को लुभाती है । आइये जानते हैं क्या कुछ खास है नई हीरो ग्लैमर बाइक में ।

 
कीमत और वेरिएंट 

नई Hero Glamour को दो वेरिएंट में उतारा गया है, इसके Drum Variant की कीमत 82,348 रुपये है जबकि इसके Disc Variant की कीमत 86,348 रुपये रखी है। अब इस कीमत में कौन-कौन से नए फीचर्स को शामिल किया है आइये जानते हैं ।

इंजन और माइलेज 

इस नए मॉडल में OBD2 और E20 compliant 125cc का इंजन लगा है जोकि 7.97kW की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें i3S टेक्नोलॉजी को शामिल किया है जोकि फ्यूल की बचत करने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 63Km/l की माइलेज ऑफर करती है। 

डिजाइन और फीचर्स 

नई Hero Glamour के डिजाइन में बहुत ज्यादा नयापन तो देखने को नहीं मिलता, लेकिन थोड़े बहुत बदलाव जरूर आप देख सकते हैं।  यह आज भी अपने क्लासिक अंदाज में है और सिंपल लुक में इम्प्रेस करने का दम रखती है। लेकिन इसके इंजन में काफी कुछ नया है। कंपनी ने इसकी सीट हाईट को 17mm कम किया है ताकि राइडर को सहूलियत मिले।  बाइक में फुली डिजिटल कंसोल मिलता है जोकि आपको रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर की सुविधा मिलती है। इसमें मोबाइल चार्जर के लिए भी पोर्ट दिया गया है। बाइक का ग्राउंडक्लेरन्स 170mm है। इस बाइक को Candy Blazing Red, Techno Blue-Black और Sports Red-Black कलर ऑप्शन में है।