{"vars":{"id": "108938:4684"}}

महज 12599 रुपये में Nokia ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, फीचर्स देख तुरंत खरीदने का होगा मन 

नया Nokia G42 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, यह कंपनी का सस्ता 5G  स्मार्टफोन है जोकि कई अच्छे फीचर्स से लैस है...
 
 

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नोकिया ने अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन “Nokia G42 5G” को लॉन्च कर दिया हैइस फोन की कीमत 12599 रुपये रखी है, यह कंपनी का सबसे सस्ता 5Gफोन के रूप में आया है। इस फोन के फीचर्स इसकी कीमत पर खरे उतरते हैं। यह 11GB रैम के साथ आया है। इस फोन में 3 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है, कंपनी का दावा है कि बैटरी को 800 बार तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में कई और शानदार फीचर्स हैं जोकि आपको वाकई पसंद आ सकते हैं। 

Nokia G42 5G के फीचर्स 

नोकिया के इस नए फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.56HD+ 6 डिस्प्ले दी गई है। इसका ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिवाइस में स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। Nokia G42 5G में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619GPU मिलता है। डिवाइस ऐंड्रॉयड 13 के साथ आता है और स्टॉक एक्सपीरियंस के साथ आता है।

कैमरा 

फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में LED फ़्लैश लाइट के साथ 50MP AF  कैमरा सेटअप  दिया है 2MP मैक्रो और 2MPडेप्थ लेंस से लैस है। इसके अलावा इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया है। दावा है कि दिन में काफी शानदार शॉट्स लिए जा सकते हैं।


कीमत और उपलब्धता 

]नए Nokia G42 5G में आपको So Purple और So Grey कलर का ऑप्शन मिलता है। यह 11GB रैम (6GB physical RAM + 5GB Virtual RAM) मिलती है और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है 
कंपनी ने इस फोन की कीमत 12599 रुपये रखी है, आप इसे 15 सितम्बर से अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।(+128GB स्टोरेज से लैस है और इसकी कीमत 12599 रुपये है। अब देखना होगा कि इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की परफॉरमेंस क्या वाकई इम्प्रेस करेगी। जल्दी ही इस फोन का फुल रिव्यू हम आपके लिए लेकर आयेंगे।