12,999 रुपये में Oppo A38 हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस
Oppo A38: बजट फोन सेगमेंट में अब Oppo ने अपना स्मार्टफोन Oppo A38 को भारत में चुपचाप लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन में कई अच्छे फीचर्स मिलने वाले हैं जोकि आपके डेली यूज़ के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं। इस फ़ोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह दो कलर में आता है। इसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 13 सितंबर से शुरू होगी। 33W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है। आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स और अन्य डिटेल्स...
डिस्प्ले और फीचर्स
नए Oppo A38 में 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1612x720 है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 720 निट्स तक है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 SoC प्रोसेसर दिया है । इस फोन में 4GB और 128GB स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।33W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है। इसमें एंड्रॉइड 13 पर आधारित ColorOS 13.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.3, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कैमरा सेटअप
फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में Oppo A38 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा ठीक है और सही रोशिनी में आप काफी अच्छे शॉट्स के सकते हैं।