{"vars":{"id": "108938:4684"}}

महज 1999 रुपये में घर लायें TVS Radeon, कार जैसे मिलते हैं फीचर्स 

TVS Radeon पर सितम्बर महीने में आपको समय काफी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं, इनकी वजह से आप इस बाइक को आसानी से खरीद सकते हैं। आप सिर्फ 1999 रुपये की EMI पर भी इस बाइक को घर ला सकते हैं।
 

TVS Radeon: भारत में एंट्री लेवल बाइक्स (100cc से 125cc) को काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको की मॉडल मिल जायेंगे, लेकिन छोटे कस्बों, शहरों और गावों को ध्यान में रखते हुए TVS Radeon एक बहुत ही दमदार बाइक है जोकि कई अच्छे फीचर्स से भी लैस है। इसकी बॉडी से लेकर सस्पेंशन तक सब काफी सॉलिड तरीके से डिजाइन किये गये हैं। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं...

TVS का धमाका ऑफर  

TVS Radeon पर सितम्बर महीने में आपको समय काफी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं, इनकी वजह से आप इस बाइक को आसानी से खरीद सकते हैं। ऑफर के तहत,अगर आप आप महज 15,999 रुपये देकर आप इस बाइक को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप सिर्फ 1999 रुपये की EMI पर भी इस बाइक को घर ला सकते हैं। इतना ही नहीं  इस बाइक पर रेट ऑफ़ इंटरेस्ट 6.99% दिया जा रहा है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 60,925 रुपये है।

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो TVS Radeon में BS6, 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जोकि 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है। यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। एंट्री लेवल सेगमेंट में TVS Radeon बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है। जो लोग रोजाना 50 किलोमीटर या इससे  ज्यादा बाइक चलाते हैं ऐसे लोगों को धयान में रखते हुए कंपनी ने इस बाइक को डिजाइन किया है।

डायमेंशन

डायमेंशन की बात करें तो Radeon की लंबाई 2006mm, चौड़ाई 705mm  और ऊंचाई 1070mm  है जबकि  इसका व्हीलबेस 1265mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है। बाइक का कर्ब वजन 112 किलोग्राम है. इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगे हैं जबकि रियर में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए हैं। इसकी सीट सॉफ्ट और आरामदायक है जिसकी वजह से बाइक पर लम्बी दूरी तय करने पर कोई दिक्कत नहीं होती। Radeon को खासतौर पर छोटे कस्बों और गावों को ध्यान में रखते हुए बनाया है, इसलिए इसकी सीट सॉफ्ट और suspension काफी जबरदस्त है।