{"vars":{"id": "108938:4684"}}

महज 8999 रुपये देकर घर लायें Hero की ये पावरफुल बाइक, कीमत 83 हजार से शुरू 

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी Super Splendor XTEC बाइक पर लो डाउन पेमेंट का ऑफर दिया है, जिसके तहत आप बहुत कम पैसे देकर इस बाइक को अपने घर आ सकते हैं...
 

Hero Super Splendor XTEC: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने 125 cc बाइक सेगमेंट में इसी साल मार्च में Super Splendor XTEC को पेश किया था, बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 83 हजार रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी ने बाइक पर कुछ अच्छे ऑफर्स पेश किये हैं, जिसकी वजह से आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक महज 8999 रुपये देकर आप इस बाइक को घर ला सकते हैं, और बाकी की रकम आसान EMI पर चुका सकते हैं। इस ऑफर की अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी हीरो मोटोकॉर्प शोरूम से संपर्क करें।

Super Splendor XTEC के फीचर्स 

Super Splendor XTEC में 125cc का BS-VI इंजन लगा है जोकि 10.7 BHP की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन हीरो की i3S (idle stop - start system) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है जिसकी मदद से फ्यूल की खपत कम होती है और आपको मिलती है बेहतर माइलेज। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 68kmpl की माइलेज देगी, और साथ ही इसकी परफॉरमेंस भी बेहतर बनेगी।


अब मिल रहे हैं एडवांस फीचर:

Super Splendor XTEC में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसमें कुछ अच्छे फीचर्स को ही जोड़ा गया है। फीचर्स एडवांसमेंट के तौर पर इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल और एसएमएस एलर्ट मिल जाएगा। फ्रंट कंसोल में रियल टाइम माइलेज भी देखने को मिलेगी करेगा। हीरो स्प्लेंडर 125cc XTEC में एलईडी हेडलैंप, एलईडी पोजीशन लैंप और आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में एक ऑप्शनल डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, अलॉय व्हील्स ब्लैक फिनिश और राइडर ट्रायंगल जैसे फीचर्स शामिल।