{"vars":{"id": "108938:4684"}}

TECNO का नया MEGABOOK T1 लैपटॉप हुआ लॉन्च! 17.5 घंटे की मिलेगी बैटरी लाइफ

TECNO ने आखिरकार लैपटॉप सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपना नया MEGABOOK T1 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह तीन अलग-अलग प्रोसेसर के साथ आता है। 
 

TECNO MEGABOOK T1: स्मार्टफोन सेगमेंट में कामयाबी के बाद अब TECNO ने आखिरकार लैपटॉप सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपना नया MEGABOOK T1 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह तीन अलग-अलग प्रोसेसर के साथ आता है। लेकिन लैपटॉप सेगमेंट में कंपनी को कितनी कामयाबी मिलेगी इसका पता आने वाले दिनों में चल जाएगा। TECNO MEGABOOK T1 की बिक्री अमेजन इंडिया पर 19 सितंबर, 2023 से शुरू होगी। लेकिन इसकी अर्ली बर्ड 13 सितंबर, 2023 से शुरू होगी। एक स्लिक और अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन के साथ बने MEGABOOK T1 की थिकनेस सिर्फ 14.8mm है और वजन केवल 1.56 किलोग्राम है। 180 डिग्री तक यह झुक सकता है। लैपटॉप को आप डेनिम ब्लू, स्पेस ग्रे और मूनशाइन सिल्वर जैसे तीन कलर्स में खरीद सकते हैं।

17.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ

लैपटॉप में 70Wh की बैटरी लगी है और यह 65PD अल्ट्रा-फास्ट चार्जर के साथ आता है।  फुल चार्ज पर 17.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है । लैपटॉप में कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। नए लैपटॉप तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें 8GB+512GB के साथ Intel Core i3, 16GB+512GB के साथ Intel Core i5, और 16GB+1TB के साथ Intel Core i7 शामिल है। MEGABOOK T1 का अल्ट्रा-स्लिम 15.6" FHD + डिस्प्ले, 350nits ब्राइटनेस से लैस हैं। 

MEGABOOK T1 बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एकीकृत 2-इन-1 पावर कुंजी और आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए 2MP FHD प्राइवेसी कैमरा के साथ आता है। इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए टेक्नो मोबाइल इंडिया के CEO अरिजीत तालापात्रा ने बताया कि "TECNO की MEGABOOK T1 सीरीज  आकर्षक और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली है और उन्हें लैपटॉप चलाने का शानदार अनुभव प्रदान करेगी। अर्ली बर्ड प्राइस के तहत लैपटॉप की कीमत 37,999 रुपये से लेकर 57,999 रुपये तक जाती है।