{"vars":{"id": "108938:4684"}}

भारत में 6 सितम्बर को नई TVS Apache RTR 310 होगी लॉन्च! मिलेगा नया इंजन 

TVS Apache RTR 310:इस बाइक में नया 312.2cc, सिंगल-सिलेंडर, 4 वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा। यह इंजन स्पोर्ट्स मोड पर 34PS की पावर और 27.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है...
 

TVS Apache RTR 310:  टीवीएस मोटर कंपनी अब अपनी नई बाइक के सतह भारत में एंट्री करने जा रही है। कंपनी 6 सितंबर को Apache RTR 310 को लॉन्च करेगी। यह एक स्पोर्टी बाइक है जोकि कई फीचर्स और नए लुक के साथ आयेगी। इसके अलावा इस बाइक में कई अच्छे और एडवांस्ड फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। कंपनी ने अब इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। लॉन्च होने के बाद ये बाइक केटीएम 390 ड्यूक, होंडा सीबी300आर और अपकमिंग यामाहा एमटी-03 को टक्कर देने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि TVS इस समय फिलहाल Apache RR 310 फुली-फेयर्ड बाइक को बेचती है। जिसे टीवीएस और बीएमडब्ल्यू ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। बीएमडब्ल्यू देश में G310R और G310 GS की भी बिक्री कर रही है। ये तीनों बाइक एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं और एक ही इंजन का इनमे यूज़ किया जाता है।

इंजन

इंजन की बात करें तो इस बाइक में नया 312.2cc, सिंगल-सिलेंडर, 4 वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा। यह इंजन स्पोर्ट्स मोड पर 34PS की पावर और 27.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि अर्बन और रेन मोड में इंजन 25.8PS पावर  और 25Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। उम्मीद है कि यह RR310 से बेहतर परफॉर्मेंस देगी। बताया जा रहा है कि नई बाइक पहले से ज्यादा माइलेज ऑफर कर सकती है।


एडवांस्ड फीचर्स

नए मॉडल में USD फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा जोकि राइड को बेहतर करने में मदद करेंगे। इस बाइक में एक नया TFT डिस्प्ले मिलेगा जोकि कई अहम् जानकारियों के साथ आएगा। यह बाइक इसमें स्प्लिट सीट डिज़ाइन, नए स्टाइल वाले टेल-लाइट्स और एक टायर हगर होगा जो नंबर प्लेट और टर्न इंडिकेटर्स को इस मोटरसाइकिल में नेविगेशन असिस्ट, राइड एनालिटिक्स, कॉल और एसएमएस नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स के साथ टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।