{"vars":{"id": "108938:4684"}}

WhatsApp: आ गया नया फीचर, वीडियो कॉल के समय शेयर कर सकेंगे स्क्रीन, जानें कैसा करेगा काम

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है. अब आपको बताते हैं कि आखिर ये काम कैसे करता है.
 

WhatsApp: व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कंपनी ने अब इस ऐप में एक नया फीचर जोड़ दिया है जिसकी मदद से अब लोग वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन भी शेयर कर सकेंगे. आपको बता दें कि मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर कंपनी ने एक नया फीचर को जोड़ा है. इसकी मदद से यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान फोन की स्क्रीन को शेयर करने की सुविधा दी जाएगी. इस बात की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने दी है.

WhatsApp

आपको बता दें कि इस बात की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है. अब आपको बताते हैं कि आखिर ये काम कैसे करता है. दरअसल व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने के लिए सबसे पहले आपको WhatsApp एप को ओपन करना होगा. इसके बाद अब आप अपने कॉन्टेक्ट के साथ वीडियो कॉल को शुरू करना होगा. वीडियो कॉल में आपको स्क्रीन के नीचे स्क्रीन-शेयरिंग का आइकन दिखाई देगा. अब अगर आप अपनी स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं को उस आइकन पर क्लिक करके कंफर्म करें जिसके बाद स्क्रीन शेयरिंग शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही आप वीडियो कॉल के दौरान किसी भी समय स्टॉप शेयरिंग पर टैप करके स्क्रीन शेयरिंग को बंद कर सकते हैं.

WhatsApp New Feature

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप ने इसके साथ ही एक और नया फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए पेश किया है. इस फीचर की मदद से किसी भी ग्रुप में ग्रुप मेंबर्स से आपका फोन नंबर हाइड कर देता है. इस फीचर को व्हाट्सएप कम्युनिटी और ग्रुप मेंबर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है.

 

यह भी पढ़ेंये 5 आसान काम कर लो! फिर तेजी से बढ़ जायेगी आपकी गाड़ी की माइलेज