{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता तो बढ़े चांदी के भाव, जानें आज के नए रेट

Gold-Silver Price Today: गुरुवार को जहां गोल्ड के दाम में थोड़ी गिरावट है तो वहीं चांदी के दाम में थोड़ी सी चमक नजर आ रही है। सीधे तौर पर कहा जाए तो सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट और उछाल दोनों देखने को मिली है। 
 

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव (Gold-Silver Price Update) में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। पिछले दिनों जहां सोने के दाम में उछाल देखने को मिली थी। वहीं इस कारोबारी हफ्ते में सोने और चांदी के दाम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां गोल्ड के दाम में थोड़ी गिरावट है तो वहीं चांदी के दाम में थोड़ी सी चमक नजर आ रही है। सीधे तौर पर कहा जाए तो सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट और उछाल दोनों देखने को मिली है।

सर्राफा बाजार में सोने के दाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव ₹54,420 चल रहा है। जबकि बुधवार को दाम ₹54,300 था। ऐसे में साफ है कि फिलहाल कल से सोने के दाम में हल्की सी बढ़ोतरी हुई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत ₹59,400 प्रति 10 ग्राम है। हालांकि बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम ₹59,220 था। बीते दिनों से सोने के दाम में कुछ उछाल हुआ है। 

सर्राफा बाजार में चांदी के दाम

अगर बात करें चांदी के रेट की तो चांदी की दरों में आज गुरुवार को बदलाव हुआ है।  भारतीय सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी का रेट ₹73,300 चल रहा है। जबकि बुधवार को यह दाम ₹74,800 प्रति किलो था। यानी साफ है कि बीते एक दिन में चांदी के भाव में कमी आई है। आपको बता दें कि फिलहाल सोने और चांदी के यह सभी दाम सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। ऐसे में सही जानकारी हासिल करने के लिए आप अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क कर सकते हैं।