{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Bypolls 2023: 6 राज्यों की 7 विस सीटों पर वोटिंग जारी, INDIA और NDA किसकी जीत? 10 प्वाइंट

Assembly Bypoll Election 2023:  6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इन मतदान के जरिए विपक्षी दलों का गठबंधन उत्तर प्रदेश के घोसी, झारखंड के डुमरी, त्रिपुरा के धनपुर और बॉक्सानगर के साथ उत्तराखंड के बागेश्वर निर्वाचन क्षेत्र में संयुक्त चुनाव लड़ रहा है। 
 

छह राज्यों में खाली पड़ी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ विपक्ष की इंडिया अलायंस ​के लिए पहली चुनावी परिक्षा मानी जा रही है। एक ओर बीजेपी है तो दूसरी ओर इंडिया अलायंस। बता दें कि उपचुनाव में विपक्षी दलों का गठबंधन उत्तर प्रदेश के घोसी, झारखंड के डुमरी, त्रिपुरा के धनपुर और बॉक्सानगर के साथ उत्तराखंड के बागेश्वर निर्वाचन क्षेत्र में संयुक्त चुनाव लड़ रहा है। वहीं गठबंधन में शामिल पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं। फिलहाल वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। आइए इसे 10 प्वाइंट में समझते हैं।

1. यह उपचुनाव जिन सीटों के लिए किया जा रहा है, उसमें उत्तर प्रदेश की घोसी, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की बोक्सानगर और धनपुर सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती 8 सितंबर को की जाएगा। 

2. विपक्ष की गठबंधन पार्टी भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के बनने के बाद यह पहले चुनाव हैं। इसमें उतरने वाले लोगों ने 'जहां तक संभव हो एक साथ मिलकर' चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है।

3. धूपगुड़ी, पुथुपल्ली, बागेश्वर, डुमरी और बॉक्सानगर मौजूदा विधायकों की मौत हो जाने के चलते सीट खाली पड़ी थी। ऐसे में चुनाव होना जरूरी था। बता दें कि घोसी और धानपुर में उनके विधायकों के इस्तीफे के कारण दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। 

4. उत्तर प्रदेश की घोसी सीट समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक और ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ी हुई थी। दरअसल, दारा सिंह चौहान बीजेपी में शामिल हो गए हैं और अपनी पूर्व पार्टी के सुधाकर सिंह के खिलाफ भाजपा के उम्मीदवार हैं, जिन्हें कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त है।

5. धनपुर में भाजपा की प्रतिमा भौमिक ने अपनी लोकसभा सीट बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जिससे विधानसभा सीट खाली हो गई थी। बीजेपी में उनके भाई बिंदू देबनाथ को और सीपीएम ने धनपुर में कौशिक चंदा मैदान में उतारा है। बता दें कि चौहान, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पिछली BJP सरकार में मंत्री थे। 

6. बॉक्सानगर विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। यहां मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बढ़चढ़ कर पार्टी के अभियान में हिस्सा लिया था। वाम दल के विधायक समसुल हक के निधन के बाद सीट खाली होने से सीपीएम और बीजेपी में सीधी टक्कर है।

7. भाजपा विधायक चंदन राम दास का बागेश्वर में निधन हो गया जिसके बाद से उपचुनाव कराया गया। बीजेपी ने अपने पूर्व विधायक की पत्नी पार्वती को कांग्रेस के बसंत कुमार और समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद के खिलाफ मैदान में उतारा है।

8. ओमन चांडी के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हो गई थी। जिसे भरने के लिए आज पुथुप्पल्ली में मतदान हो रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चे ने सीपीएम के जैक सी थॉमस के खिलाफ अनुभवी नेता के बेटे चांडी ओमन को मैदान में उतारा है।

10. बीजेपी के बिष्णुपद रॉय के निधन के बाद खाली हुई धूपगुड़ी सीट पर बीजेपी ने तृणमूल के निर्मल चंद्र रॉय और सीपीएम के ईश्वर चंद्र रॉय के खिलाफ तापसी रॉय को मैदान में उतारा है।