{"vars":{"id": "108938:4684"}}

भारत की नागरिकता छोड़ने वालों की तेजी से बढ़ी रही संख्या, आंकड़े कर देंगे हैरान

Indian Citizenship : भारत सरकार की ओर से देश की नागरिकता को छोड़ रहे लोगों की जो संख्या बताई गई है, वह चौंकाने वाली है। पता चला है कि ​हर साल बड़ी तादात में लोग भारत की नागरिकता को छोड़ रहे हैं।
 
 

Indian Citizenship : एक तरफ केंद्र सरकार दावा कर रही है कि भारत देश जल्द ही दुनिया को विश्व गुरु बन जाएगा तो वहीं दूसरी ओर भारत की नागरिकता को छोड़ने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। इस बीच भारत सरकार की ओर से देश की नागरिकता को छोड़ रहे लोगों की जो संख्या बताई गई है, वह चौंकाने वाली है। पता चला है कि ​हर साल बड़ी तादात में लोग भारत की नागरिकता को छोड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन लोगों में सबसे अधिक संख्या उच्च वर्ग यानी अमीर लोगों की है।

भारत सरकार ने जारी की रिपोर्ट 

आपको बता दें कि देश की नागरिकता को छोड़ने वाले ऐसे लोग हैं जिनकी देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका है। अगर यह लोग हर साल देश को छोड़ देते हैं तो आने वाले समय में देश के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना कैसे पूरा होगा ये सोचने वाली बात है। इस बीच भारत सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक, जून 2023 तक दस बीस हजार नहीं बल्कि 87,026 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। 

135 देशों में जाकर बस रहे लोग  

भारतीय विदेश मंत्रालय ने संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए इन आंकड़ों को बताया है। जिसमें बाया गया है कि देश की नागरिकता को छोड़कर यह लोग दुनियाभर के 135 देशों में अपना नया ठिकाना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 में अब तक करीब 17 लाख भारतीय ने अपनी नागरिकता को छोड़ा है। खासतौर से ऐसे लोग जिन्हें इस देश में अमीर तबका माना जाता है।

ये देश बन रहे लोगों की पहली पसंद 

जाहिर है कि भारत दोहरी नागरिकता नहीं देता है। इसलिए जिन लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है, उन्हें दूसरे देश की नागरिकता को स्वीकार करना पड़ता है। वहीं भारत को छोड़ने वाले ये लोग जिन देशों में जा रहे हैं उनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और यहां तक कि पाकिस्तान जैसे देश भी शामिल हैं। 

अबतक इतने लोगों ने छोड़ी नागरिकता 

विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में सबसे ज्यादा 2,25,620 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोग ऐसा बेहतर अवसर, अच्छे हेल्थकेयर और जिंदगी जीने की बेहतर गुणवत्त के लिए भारत की नागरिकता छोड़ रहे हैं।