{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Muzaffarnagar: Ayushman Bhava Scheme के शुभारंभ पर कपिल देव अग्रवाल ने ली अंगदान की शपथ
 

स अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अंगदान एक महादान है।
 

Muzaffarnagar में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Aggarwal) ने जनपद में आयुष्मान भव: अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अंगदान की शपथ ली। इस अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अंगदान एक महादान है। इससे कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अंगदान करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं।

कपिल देव अग्रवाल ने आवश्यक अंगों के दान देने की शपथ ली

मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भवः कार्यक्रम के शुभारंभ पर उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अपने शरीर के सभी आवश्यक अंगों के दान देने की शपथ ली। उन्होंने बुधवार को अपने शरीर के अंगों को दान करने की सहमति देते हुए प्रमाण पत्र हासिल किया।

राज्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि अंगदान एक महान कार्य है। यह एक ऐसा उपहार है, जिसे कोई कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अंगदान से दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है। राज्यमंत्री ने लोगों से भी अंगदान करने की अपील की।

कार्यक्रम के तहत अंगदान के लिए  लोगों को किया जाएगा जागरूक

आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिला चिकित्सालय में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इस नंबर पर लोग अंगदान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

(Reported By Naagar Bhardwaj,Edited By Alok Mishra)