{"vars":{"id": "108938:4684"}}

PM मोदी ने इसरो के कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों से की मुलाकात, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दी बधाई

PM Modi ISRO Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से सीधा बेंगलुरु पहुंचे हैं। यहां उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उन्हें चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई दी। इससे पहले एचएएल हवाई अड्डे के बाहर आते ही पीएम मोदी ने जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि जो दृश्य आज मुझे यहां दिखाई दे रहा है वह मुझे ग्रीस, जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया।
 

PM Modi Reached Bengaluru: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से सीधा बेंगलुरु पहुंचे हैं। यहां वह इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने वैज्ञानिकों से मुलाकात करते हुए उन्हें चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी है। पीएम दो देशों की यात्रा के बाद आज बेंगलुरु पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने 'जय विज्ञान-जय अनुसंधान' का नारा दिया। उनके स्वागत के लिए बड़ी तादात में लोग जमा रहे। साथ ही नारे लगा लगाए। आपको बता दें कि इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले शीर्ष चार देशों में शामिल कर दिया। साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश बना दिया।

बेंगलुरु में एचएएल हवाई अड्डे के बाहर आते ही पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं खुद को रोक नहीं सका। क्योंकि मैं देश में नहीं था, लेकिन मैंने भारत दौरे के तुरंत बाद सबसे पहले बेंगलुरु जाने और हमारे वैज्ञानिकों से मिलने का फैसला किया।' उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के हर कोने में भारत की इस सफलता की गूंज है। इसके साथ ही पीएम ने जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा भी दिया।


Loading tweet...

चंद्रयान-3 की सफलता से भारत गौरवान्वित

बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 'हमारे असाधारण इसरो वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति है। पीएम ने कहा कि जो दृश्य आज मुझे यहां दिखाई दे रहा है वह मुझे ग्रीस, जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया। 

जाहिर है कि पीएम मोदी इससे पहले ब्रिक्स में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थे। इसके बाद वह ग्रीस गए जहां से सीधा आज मोदी बेंगलुरु पहुंचे हैं। 23 अगस्त की शाम को जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरा उस वक्त प्रधानमंत्री ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरै पर थे। हालांकि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश और इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित किया था।