{"vars":{"id": "108938:4684"}}

इन 5 फलों को खाने के बाद आप भी तो नहीं पीते पानी? फायदे की जगह होंगे ये नुकसान

Health Tips: नियमित रूप से फलों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी सभी पेशानियां भी दूर रहती हैं। हालांकि कुछ लोग फल तो खाते हैं लेकिन उसके बाद पानी पी लेते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इससे पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। 
 

फल हमारी सेहत के लिए कितने जरूरी होते हैं यह बात आपको पता ही होगी। डॉक्टर्स भी यही कहते हैं कि फिट रहने के लिए सीजनल फलों का सेवन हर दिन करना चाहिए। क्योंकि इनमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। नियमित रूप से फलों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी सभी पेशानियां भी दूर रहती हैं। हालांकि कुछ लोग फल तो खाते हैं लेकिन उसके बाद पानी पी लेते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इससे पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि किन फलों को खाने के बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। आइए जानते हैं...

सेब (Apple) 

डॉक्टर्स हमेशा कहते हैं कि अगर आप नियमित एक सेब खाते हैं तो आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। क्योंकि सेब किसी वरदान से कम नहीं होता। लेकिन कई लोग सेब खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, जिससे पाचन पर असर पड़ता है। क्योंकि सेब में मौजूद फाइबर आपकी आंतों तक नहीं पहुंच पाता जिसे पाचन सही से काम नहीं कर पाता है और फिर अपच की समस्या होती है। 

तरबूज (Watermelon) 

गर्मियों के मौसम में तरबूज खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। साथ ही इसमें फ्रुक्टोज भी पाया जाता है, जिसे नेचुरल शुगर कहते हैं। लेकिन कुछ लोग तरबूज खाने के बाद पानी पी लेते हैं, जो बहुत गलत है। इससे सेहत पर काफी असर पड़ता है। साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी होती हैं। 

जामुन (Blackberry)

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। फल तो फल इसके बीज में भी ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे खांसी और जुकाम जैसी समस्या दूर होती है। लेकिन ध्यान रखें कि जामुन को खाने के बाद कभी भी पानी न पिएं। 

खरबूज (Muskmelon)

खरबूज भी काफी स्वादिष्ट और रसीला फल है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए पानी से भरे फल खाने के बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए। अगर आप खरबूज खाने के बाद पानी पीते हैं, तो आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

केला (Banana)

शायद ही कोई होगा, जिसे केला खाना पसंद न हो। इसमें हेल्दी फैट्स, कैल्शियम आदि पाए जाते हैं, लेकिन केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने ब्लड शुगर प्रभावित होता है। इसके कारण शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए केला खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं।