{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Noida में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेन समाज ने निकाली 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, वीर शहीदों को किया याद

नोएडा में  भी 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेन समाज ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
 

Noida: देश में एक तरफ़ जहाँ पीएम मोदी लाल क़िले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित कर, भारत के वीर सपूतों को नमन कर रहे थे वहीं नोएडा में  भी 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेन समाज ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सैकड़ों युवाओं ने 131 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सेक्टर 82 स्थित फूल मंडी से किया गया जिसके बाद यह यात्रा कुलेसरा,घंटा चौक होते हुए सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर पहुँची। 

भारतीय सेन समाज ने निकली तिरंगा यात्रा 

यात्रा में लहरा  131 मीटर लम्बा तिरंगा 

इस दौरान भारतीय सेन समाज के महानगर अध्यक्ष मिन्टू कौशिक ने कहा कि भारतीय सेन समाज ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर 131 मीटर की तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया है। यात्रा में स्थानीय लोग और युवा एवं बुजुर्गों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

(Reported By Akram Khan, Edited By Alok Mishra)