{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Shiv Bhasma: शिव जी को बेहद प्रिय है भस्म, जानें चढ़ाने पर क्या होता है फायदा

भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म लगाकर दुनिया को वैरागी और मोह-माया का त्याग करने का संदेश देते हैं. 
 

Shiv Bhasma: इन दिनों सावन के महीने में शिव जी की आराधना की जा रही है. सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त जोरों-शोरों से भगवान शिव की भक्ति करने में लगे हुए हैं. इन दिनों हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहा है, इसके लिए वह भगवान शिव को प्रिय प्रत्येक चीज उन्हें अर्पित कर रहे हैं. भगवान शिव जिन्हें बेलपत्र, दूध, जल, धतूरा, आक के फूल उपरोक्त चीजें बेहद प्रिय हैं.

इसी तरह से शिव जी को भस्म भी काफी पसंद है. यही कारण है कि भगवान शिव के महाकाल अवतार का श्रृंगार अक्सर भस्म से किया जाता है और भगवान शिव की भस्म आरती भी  काफी लोकप्रिय है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को भस्म क्यों इतनी प्रिय है? और भगवान शिव को भस्म अर्पित करने पर आपको क्या फायदा होता है? यदि नहीं, तो हमारे आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे.

शिव जी को क्यों चढ़ाई जाती है भस्म? 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव जिन्होंने अपने पूरे शरीर पर भस्म को किया था. उनके भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए  भस्म को तिलक के तौर पर लगाते हैं. कहा जाता है जब माता सती ने अग्नि में प्रवेश किया था, तब माता सती के शव को महादेव अपने कंधों पर उठाए इधर-उधर घूम रहे थे, जिसके बाद भगवान विष्णु ने माता सती के शव को भस्म में बदल दिया.

जिसके बाद माता सती के शव की भस्म को महादेव ने अपने पूरे शरीर पर लगा लिया. यही कारण है कि महादेव की उपासना के दौरान उन्हें भस्म अर्पित की जाती है. अन्य मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव धरती पर रहने वाले मानव को संदेश देना चाहते हैं, कि कोई भी व्यक्ति जो धरती पर आया है, अंत में उसे एक दिन राख हो जाना है, इसलिए व्यक्ति को अपनी किसी भी चीज पर घमंड नहीं करना चाहिए.

यही कारण है कि भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म लगाकर दुनिया को वैरागी और मोह-माया का त्याग करने का संदेश देते हैं. जो भी व्यक्ति शिव जी को सावन के दिनों में भस्म अर्पित करता है, भगवान शिव उस व्यक्ति के सारे कष्ट हर लेते हैं और उस पर अपनी छत्रछाया बनाए रखते हैं.