{"vars":{"id": "108938:4684"}}

इंडिया ही नहीं बल्कि ये चार देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2023 : भारत ही एकमात्र देश नहीं है जो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बल्कि इस दिन कई और देश भी आजाद हुए थे। आइए जानते हैं उन 4 देशों के बारे में।
 

हर साल 15 अगस्त का दिन प्रत्येक देशवासी के लिए बहुत खास होता है। इस दिन गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है क्योंकि लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश ने ब्रिटिशों के राज से आजादी हासिल की थी। इस साल भारत आजादी का 76वां साल सेलिब्रेट करेगा। यहां हम आपको बता दें कि सिर्फ भारत ही एकमात्र देश नहीं है जो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बल्कि इस दिन कई और देश भी आजाद हुए थे। आइए जानते हैं उन 4 देशों के बारे में जो 15 अगस्त को भारत के साथ-साथ अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते आए हैं।  

नॉर्थ और साउथ कोरिया

बता दें कि 15 अगस्त 1945 को नॉर्थ और साउथ कोरिया को कड़े संघर्ष के बाद जापान की गुलामी की बेड़ियों से आजादी मिली थी। क्योंकि इस दिन अमेरिकी और सोवियत की आर्मी ने मिलकर कोरिया पर जापान के कब्जे को खत्म किया था। जिसके बाद 1948 में इसे नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया दो देशों में अलग किया गया था।

बहरीन का स्वतंत्रता दिवस

भारत के अलावा बहरीन भी 15 अगस्त 1947 को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। वैसे तो बहरीन को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी 1971 में ही मिल गई थी। उस दौर में ब्रिटिश शासक बहरीन, अरब और पुर्तगाल सहित कई द्वीप समूह पर शासन करते थे। हालांकि अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाता है। 

रिपब्लिक ऑफ कांगो

भारत की तरह ही रिपब्लिक ऑफ कांगो भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाता है। दरअसल, इसी दिन 1960 में इस देश को फ्रांस से पूरी तरह से स्वतंत्र घोषित किया गया था। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य इस दिन को कांगोलेस नेशनल डे के रूप में मनाता है। बता दें कि यह देश अफ्रीका महाद्वीप के बीच में स्थित है।

लिकटेंस्टीन का स्वतंत्रता दिवस

भारत के साथ ही 15 अगस्त 1947 को लिकटेंस्टीन देश भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बता दें कि लिकटेंस्टीन दुनिया छठां सबसे छोटा देश है, जो स्वतंत्रता मिलने से पहले जर्मनी के कंट्रोल में हुआ करता था। लेकिन 1940 में 15 अगस्त को यहां राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। उस दिन के बाद से हर 15 अगस्त को इस देश के वासी अपना स्वतंत्रता दिवस खास तरह से मनाते हैं।