{"vars":{"id": "108938:4684"}}

Top 8 : ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश, जानें लिस्ट में भारत कितने नंबर पर

Most Powerful Countries : दुनिया में हर देश एक-दूसरे को टक्कर देने की बड़ी ताकत रखता है। चाहें जीडीपी हो या फिर सैन्य बल हर देश खुद को पॉवरफुल बनाने की होड़ में रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के 8 वो कौन से सबसे शक्तिशाली देश हैं जिनसे सभी मित्रता रखना चाहेंगे।
 

Most Powerful Countries : आज की तारीख में दुनियाभर में 195 देश हैं जिनकी अपनी अलग और खास पहचान है। इनमें से अधिकतर देश एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की ताकत रखते हैं। जाहिर है कि दुनियाभर के इन देशों में अक्सर ही खुद को पॉवरफुल बनाने की होड़ रहती है। फिर चाहें बात सैन्य बल की हो, जीडीपी की हो या फिर अन्य कुछ हो, हर देश एक-दूसरे को टक्कर देने की बड़ी ताकत रखता है। आज हम बात करेंगे दुनिया के 8 ऐसे पॉवरफुल देशों की जिनकी गिनती सबसे शक्तिशाली देशों में होती है। वहीं यह भी जानेंगे कि इस लिस्ट में भारत का नाम कितने नंबर पर आता है। 

सबसे शक्तिशाली देश क अगर बात की जाए तो इसमें सबसे पहला नाम संयुक्त राज्य अमेरिका यानी US का आता है। US हर मामले में दुनिया में सबसे ताकतवर और मजबूत देश है। खुद अमेरिका भी इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेगा कि उससे आगे कोई देश खड़ा हो। 

दूसरे नंबर पर सबसे शक्तिशाली देश में चीन का नाम शामिल है। दुनिया पर चीन के बढ़ते प्रभाव और इकॉनमी ने अमेरिका को भी परेशान कर रखा है। अगर ऐसा ही रहा तो वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब चीन दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा। 

करीब डेढ़ सालों से रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है, जो अब तक समाप्त नहीं हुआ है। अमेरिका सहित पूरा यूरोप यूक्रेन का साथ दे रहा है। ऐसे में रूस अकेले ही लड़ रहा है और झुकने को भी तैयार नहीं है। आप इससी से उसकी ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि रूस और भारत काफी अच्छे दोस्त हैं।

सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है हमारा महान भारत देश जो सैन्य ताकत में दुनिया का दूसरा सबसे पॉवरफुल देश है लेकिन जीडीपी और अन्य वजहों से हम शक्तिशाली देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। हालांकि सच यह भी है कि दुनिया को आज भारत की जरूरत है, क्योंकि हम तेजी से उभरती शक्ति हैं। 

जापान भले ही दुनिया के नक्शे पर छोटा से देश नजर आता हो लेकिन अपनी आर्थिक ताकत और एडवांस्ड तकनीक के चलते ये कारण दुनिया का पांचवां सबसे शक्तिशाली देश है। इसकी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

छठवें नंबर पर आता है जर्मनी, जो अपनी आर्थिक ताकत और सैन्य क्षमताओं के कारण दुनियाभर में चर्चित है। इसके पास दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

ब्रिटेन अपनी आर्थिक ताकत, सैन्य क्षमताओं और कल्चर के प्रभाव के कारण दुनिया का सातवां सबसे शक्तिशाली देश है। यह दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। ब्रिटेन यूरोपीय संघ का भी सदस्य है और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

फ्रांस भी अपनी आर्थिक ताकत, सैन्य क्षमताओं के कारण शक्तिशाली देशों की लिस्ट में आठवें नंबर पर आता है। इसकी दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।