हुंडई ने नई i20 को भारत में किया लॉन्च, इस बार कर दिया ये बड़ा काम 

 प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार i20 को नए अवतार में लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते...
 
2023 Hyundai i20 facelift

2023 Hyundai i20 facelift: प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार i20 को नए अवतार में लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते,लेकिन कुछ फीचर्स भी इसमें शामिल किये हैं। यह मॉडल यूरोपीय वेरिएंट के समान दिखता जो इस साल की शुरुआत में शुरू हुआ था। अब अगर आप नई i20 को खरीदने की सोच रहे हैं तो आईये जानते हैं क्या कुछ खास और 

2023 Hyundai i20 facelift की कीमत (एक्स-शो रूम)

  1. Hyundai i20 Era MT: 6.99 लाख रुपये 
  2. Hyundai i20 Magna MT: 7.70 लाख रुपये
  3. Hyundai i20 Sportz MT: 8.33 लाख रुपये
  4. Hyundai i20 Sportz IVT: 9.38 लाख रुपये
  5. Hyundai i20 Asta MT: 9.29 लाख रुपये
  6. Hyundai i20 Asta (O): 9.98 लाख रुपये
  7. Hyundai i20 Asta (O) IVT: 11.01 लाख रुपये

डिजाइन और इंटीरियर

कार के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता। लेकिन इसके फ्रंट में थोड़ा बहुत नयापन आप देख सकते हैं, सबकी  पीछे की तरफ, i20 में सिल्वर स्किड प्लेट के साथ नया डुअल-टोन बम्पर मिलता है। कार में आपको नए डिजाइन वाले 16-इंच के अलॉय व्हील पर चलता है। कार के कैबिन में डुअल-टोन इंटीरियर के साथ सेंटर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कार 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, टीपीएमएस और हुंडई के ब्लूलिंक कनेक्टिविटी सूट से लैस है।

इंजन में बदलाव 

नई हुंडई i20 फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 82bhp  की पावर और 115Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या आईवीटी के साथ जोड़ा गया है। वहीं 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन बंद कर दिया गया है।

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss