2023 Tata Nexon ev से उठ गया पर्दा! महज 56 मिनट में होगी फुल चार्ज, 21000 में करें बुक
2023 Tata Nexon ev: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon ev के फेसलिफ्ट मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने पुणे में लॉन्च से पहले बीते शुक्रवार को रात में इसे पेश किया है। लेकिन अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है। भारत में इसे 14 सितम्बर को लॉन्च किया जायेगा इस बार Nexon सीरीज पहले से काफी बेहतर हुई है। डिजाइन से लेकर इसके कैबिन और पावर तक में बड़े बदलाव किये गये हैं जोकि इसे अपने सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड एसयूवी बनाते हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को नई कर्व-इंस्पायर डिजाइन लैंग्वेज मिलती है इसकी बुकिंग 9 सितंबर से शुरू होगी। ग्राहक 21,000 रुपये इसे बुक कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और रेंज के बारे में...
56 मिनट होगी फुल चार्ज
नई Nexon ev की रेंज को अब बढ़ा दिया है। पिछले मॉडल की तुलना में इसकी रेंज 12km ज्यादा हो गई है। यह फुल चार्ज में अब 465km की रेंज देगी। पिछले मॉडल की तुलना में इसकी बैटरी की पावर भी ज्यादा है। अब यह 142.6bhp की पावर और 2500Nm का टॉर्क पैदा करती है। महज 8.9 Sec में यह 0-100km की स्पीड पकड़ लेती है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर है। इस एसयूवी में कार में सबसे कम रोलिंग रेजिस्टेंस टायर मिलता है। इस नये मॉडल में अब 7.2 किलोवाट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। कंपनी फास्ट चार्जर से 56 मिनट में फुल चार्ज होने का दावा करती है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक्सप्रेस कूलिंग और ऑटो डिफॉगर के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई खास फीचर्स देखने को मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, ISOFIX एंकरेज, मानक के रूप में ABS और ESP, फ्रंट और रियर सेंसर के साथ एक 360-डिग्री कैमरा, सभी बैठने वालों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर और फ्रंट पार्किंग असिस्टेंस मिलता है। एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा और एक ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर भी मिलता है।

सेफ्टी फीचर्स
नए मॉडल में लगे बैटरी पैक को IP67 सेफ्टी मिलती है। यह इमरजेंसी कॉल और ब्रेकडाउन कॉल के साथ-साथ हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल एसेंट कंट्रोल, पैनिक ब्रेक अलर्ट, ऑटो वाहन होल्ड और i-TPMS शामिल हैं। केबिन में 10.25 इंच की स्क्रीन मिलती है, साथ ही गाड़ी में 5 स्पीकर दिए हैं, ताकि आपको मिल सके बेहतरीन साउंड, फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
