iPhone 15 Series की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा! इस दिन होगा मेगा Apple Event
Apple Event Date: हर साल Apple के मेगा इवेंट का बड़ी बेसब्री से इन्तजार किया जाता है और इस साल होने जा रहे एप्पल इवेंट की तारीख का खुलासा हो गया है। 12 सितंबर को Apple इस खास इवेंट का आयोजन करेगी। इस इवेंट में iPhone 15 Series को लॉन्च किये जाने की जानकारी मिली है, हालाकि कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया कि कौन-कौन से प्रोडक्ट्स से पर्दा उठेगा। आपको बता दे कि Apple के इस इवेंट का नाम Wonderlust है। सोर्स की माने तो 12 सितंबर को इस इवेंट में iPhone 15 Series के अलावा Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 से भी पर्दा उठ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 15 Pro मॉडल्स टाइटेनियम फ्रेम के साथ आ सकता है।
Apple Event का समय और तारीख
Apple Event माना जा रहा है कि iPhone 15 के डिजाइन में भी आपको iPhone 14 की झलक नज़र आ सकती है, लेकिन फिर भी कुछ नए बदलावों की उम्मीद भी की जा रही है। इसके अलावा नई सीरिज में नए फीचर्स की भरमार मिलेगी और ये iOS17 पर रन करेगी। इसमें सबसे बड़ा बदलाव स्क्रीन के तौर पर हो सकता है। इस बार नई आईफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में डायनेमिक आइलैंड स्क्रीन मिलने की संभावना है। ये फीचर सबसे पहले आईफोन 14 के प्रो मॉडल्स में देखने को मिला। Apple Event , 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इस बार इवेंट को Wonderlust का नाम दिया गया है। इस शब्द का मतलब लगातार आश्चर्य की स्थिति में रहने की इच्छा है।
iPhone 15 Series में मिल सकते हैं ये संभावित फीचर्स
सोर्स के मुताबिक आईफोन 15 सीरीज में USB-C चार्जिंग पोर्ट को शामिल किया जाएगा। ये सीरिज A17 Bionic चिप के साथ आएगी । इसमें एक्शन बटन, एक प्रोग्राम बटन जो म्यूट स्विच को रिप्लेस कर सकता है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम के मिलने की उम्मीद है। इस बार इसमें बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। नई सीरिज में शानदार कैमरा सेटअप मिलेगा साथ ही बढ़िया ज़ूम भी होगा। आईफोन 15 सीरीज के अलावा Apple Watch की नई सीरीज आपको मिलेगी, इसके अलावा Apple Watch Ultra 2 के भी मिलने की सम्भावना है। हर बार की तरह इस एपल इवेंट में भी कंपनी नए केस और सीरीज 9 बैंड को लॉन्च कर सकती है।
