पावर बैंक खरीदने से पहले इन 3 बातों का रखें खास ख़्याल, वरना पड़ेगा पछताना
हम सब जानते हैं कि मोबाइल लोगों की जरूरत बन चुका है। इसके बिना लाइफ इमेजिन करना भी मुश्किल है। हालांकि मोबाइल की बढ़ती जरूरत और बिजली की कटौती के कारण पावर बैंक का चलन भी काफी बढ़ गया है। अधिकतर लोग फोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि पावर बैंक पूरे दिन साथ नहीं देते और उनका बैटरी बैकअप खत्म हो जाता है। आज स्मार्टफोन की बैटरी की औसत क्षमता 5000mh है। ऐसे में जो लोग पावर बैंक का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे और बताएंगे कि पावर बैंक को खरीदते समय आपको किन बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
ज्यादा क्षमता वाला Powerbank खरीदें
आमतौर पर लोग आजकल एक से ज्यादा मोबाइल अपने साथ रखते हैं। अब फोन ज्यादा हैं तो उन्हें चार्ज रखना भी बहुत जरूरी है। चार्जिंग की समस्या होने से दोनों फोन बंद न हो। इसके लिए ज्यादा क्षमता वाला पावर बैंक खरीदें। लेकिन अगर आप सिर्फ एक ही डिवाइस का यूज कर रहे हैं तो आप कम क्षमता वाला पावर बैंक भी खरीद सकते हैं।
Powerbank की बैटरी का mAh देखें
जब भी आप अपने मोबाइल के लिए पावर बैंक खरीदें तो ये देख लें कि पावर बैंक के क्षमता आपके मोबाइल की बैटरी क्षमता से 2.5 ज्यादा ही हो। इससे आपका फोन जल्दी चार्ज होगा। वही पावर बैंक की बैटरी भी आपका लंबे समय तक साथ देगी। इसके अलावा पावर बैंक लेते समय उसमें कितने एमएएच की बैटरी है, को जरूर चेक कर लें। हालांकि आपको कम से कम 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता वाला पावर बैंक लेना चाहिए।
दोनों के आउटपुट वोल्टेज हों बराबर
पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय उसके इनपुट वोल्टेज पर भी जरूर ध्यान दें। क्योंकि अगर आपके पावर बैंक का आउटपुट वोल्टेज आपके फोन के आउटपुट वोल्टेज के बराबर नहीं है, तो आपका फोन चार्ज नहीं होगा। ऐसे में पावर बैंक लेते समय ध्यान रखें कि आपके पावर बैंक का आउटपुट वोल्टेज हमेशा आपके फोन चार्जर के आउटपुट वोल्टेज के बराबर होना चाहिए। जिससे चार्जिंग के समय कोई समस्या न हो सके।
