इस SUV से मिली Hyundai को रफ़्तार! बिक्री में आया जबरदस्त उछाल 

हुंडई मोटर इंडिया में अपनी पिछले महीने की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। बीते महीने (अगस्त) हुंडई ने कुल 71,435 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 62 210 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।
 
Hyundai Exter

देश की प्रमुख कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया में अपनी पिछले महीने की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। बीते महीने (अगस्त) हुंडई ने कुल 71,435 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 62 210 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस सेल्स में कंपनी ने 53 830 सिर्फ देश में ही बेची थी और 17 605 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया था। कंपनी के मुताबिक EXTER का योगदान इस बिक्री में अहम् योगदान रहा है। कंपनी के मुताबिक EXTER की अब तक 60,000 की बुकिंग्स हो चुकी हैं। आइये जानते हैं नई एक्सटर की कीमत से पहले इसके फीचर्स के बारे में...

डिजाइन और फीचर्स 

हुंडई एक्सटर का डिजाइन स्पोर्टी है। इसमें स्पेस भी आपको आसानी से मिल जायेगा।इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है और यह काफी बेहतर लगता है। यह एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है, इतना ही नहीं इसमें ब्लूलिंक कनेक्टेड कार सेटअप के साथ बिल्ट-इन नेविगेशन का भी एक्सेस आपको मिलता है।

डायमेंशन

आकार की बात करें तो हुंडई एक्सटर की लंबाई 3815 mm, चौड़ाई 1710mm और ऊंचाई 1631mm है जबकि इसका व्हीलबेस 2450mm है। इस एसयूवी में 185mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। नई एक्स्टर में 391 लीटर है का boot स्पेस मिलता और काफी सामान आप इसमें रख सकते हैं।

इंजन और पावर

हुंडई एक्सटर में 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन लगा है जोकि CNG ऑप्शन में भी मिलता है। यह मैन्युअल और AMT ऑप्शन में उपलब्ध है लेकिन हमें मौका मिला इसके AMT वर्जन को ड्राइव करने का... इसमें लगा 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड Smart auto AMT की सुविधा मिलती है। यह इंजन बेहद स्मूथ है और आसानी से 100-120kmph की रफ़्तार पकड़ लेती है।

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss