जन्माष्टमी पर आप भी Whatsapp पर ऐसे करें स्टीकर्स को डाउनलोड, भेजें बधाई संदेश

 
Janmashtami

Janmashtami 2023 Stickers: भारत में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है। कान्हा के जन्मदिन का मौका सभी के लिए बेहद खास होता है। लोग एक दुसरे को बधाई देते हैं। बधाई को और भी यादगार और अच्छा बनाने के लिए वॉट्सऐप पर स्टीकर्स के जरिए आप अपने और अपने दोस्तों को भेजकर इस पावन पर्व को मना सकते हैं।इस पावन पर्व को मना सकते हैं। वॉट्सऐप के लिए कृष्णा के स्टीकर्स डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप अपने फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यहां हम वॉट्सऐप(Whatsapp)के लिए कृष्ण जन्माष्टमी स्टीकर्स डाउनलोड और शेयर करने के ये आसान  तरीके के बारे में बता रहे हैं-


Whatsapp के लिए कृष्ण जन्माष्टमी स्टीकर्स करें डाउनलोड

  • इसके लिए पहले गूगल प्ले स्टोर से कृष्ण जन्माष्टमी स्टीकर्स फॉर वॉट्सऐप सर्च करे।
  • यहां आपको काफी ऐप्स मिल जायेंगे।आप किसी अच्छी रेटिंग वाले एप को चुन सकते हैं 
  • Krishna Stickers for WhatsApp ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं यह बेस्ट है।
  • डाउनलोड करने के बाद इस एप को ओपन करें।
  • आपको काफी सारे स्टीकर्स मिलेंगे, आप अपनी पसंद के स्टीकर को चुन सकते हैं।
  • अब ADD TO WHATSAPP पर टैप करना होगा
  • स्क्रीन पर एक नया प्रॉम्प्ट आने पर Add के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • स्टीकर पैक को अब आप अपने WhatsApp पर स्टीकर सेक्शन में देख सकेंगे।

कृष्ण जन्माष्टमी पर शेयर करें Whatsapp स्टीकर

  • कृष्ण जन्माष्टमी पर स्टीकर्स भेजने के लिए Whatsapp ओपन करें।
  • अब जिसे स्टीकर भेजना है उसे चैट बॉक्स में जाकर भेजें।
  • इसके लिए चैट बॉक्स पर इमोजी पर क्लिक करें ।
  • अब + आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां All Stickers और My Stickers के ऑप्शन पर My Stickers को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब स्टीकर्स को लॉन्ग प्रेस कर फेवरेट में एड करना होगा।
  • बैक करने के साथ ही इमोजी ऑप्शन पर नए स्टीकर्स नजर आएंगे।
  • किसी भी स्टीकर पर टैप करते हैं तो यह सेंड हो जाएगा। 
  • आप आसानी से और बिना किसी परेशानी के कृष्ण जन्माष्टमी पर Whatsapp स्टीकर भेज सकते हैं 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss