5.24 लाख की कीमत वाली इस 7 सीटर कार की हुई जमकर बिक्री, 27km की देती है माइलेज
Maruti Suzuki Eeco: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अगस्त महीने की बिक्री बेहतर रही है। पिछले महीने कंपनी की ईको (Eeco) की बिक्री में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। इस दौरान महीने ने EECO की 11,859 यूनिट्स की बिक्री कर डाली जबकि जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,999 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। यह एक मल्टीपर्पस गाड़ी है। इसे 5 सीटर से लेकर 7 सीटर में उपलब्ध है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। Eeco को बेहतर बनाने के लिए इसमें कुछ नए और अच्छे बदलाव भी किये हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं।
Eeco की बिक्री रही बेहतर
अगस्त महीने में मारुति सुजुकी ईको की बिक्री में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है, पिछले महीने कंपनी ने EECO की 11,859 यूनिट्स की बिक्री कर डाली जबकि जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,999 यूनिट्स की बिक्री का रहा था, यानी इस सस्ती 7 सीटर को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बरकरार है।
कीमत की बात करें तो Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.24 लाख रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी की बिक्री लगातार बढ़ रही है। सेफ्टी के लिए इस कार में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्लाइडिंग डोर्स, इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइये जानते हैं इसकी सेल्स रिपोर्ट के बारे में...
इंजन और पावर:
Maruti Eeco में अब नया 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। जोकि 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक नई Eeco पेट्रोल वर्जन पर 25% ज्याद माइलेज देगी जबकि वहीं Eeco S-CNG पर 29% अधिक माइलेज मिलेगी।Eeco Petrol आपको 20.20 km/l की माइलेज देगी जबकि Eeco CNG आपको 27.05 km/kg की माइलेज देगी।
