मोटोरोला ने लॉन्च किया नया सस्ता स्मार्टफोन, लेकिन डिजाइन करता है निराश 

नए Moto G54 5G का डिजाइन सिम्पल है और यह ओल्ड स्टाइल में है। यहां पर यह फोन काफी निराश भी करता है। फोन के  6.5 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले लगा है
 
moto

Moto G54 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है। इस फोन का डिजाइन भले की पुराना हो लेकिन इसके फीचर्स आपको पसंद आ सकते हैं।  इस फोन में 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इतना ही नहीं इस फोन को 14 5G बैंड सपोर्ट के साथ उतारा गया है। मोटोरोला का नया फोन 3D Acrylic Glass डिजाइन के साथ लाया गया है। इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया है। फोन का सीधा मुकाबला रियलमी, रेडमी और  सैमसंग से होगा। आइये विस्तार से जानते हैं इस फोन के सभी और अहम फीचर्स के बारे में...

डिस्प्ले और डिजाइन 

नए Moto G54 5G का डिजाइन सिम्पल है और यह ओल्ड स्टाइल में है। यहां पर यह फोन काफी निराश भी करता है। फोन के  6.5 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले लगा है, और यह भी औसत ही है। अब देखना होगा परफॉरमेंस के मामले में यह फोन कितना दमदार सबित होने वाला है।

प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा 

मोटोरोला के नए फोन Moto G54 5G में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर दिया गया है।यह फोन  8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज में लाया गया है। इस फोन में 6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा दी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटुथ 5.3, NFC, GPS,और USB Type-C port जैसे फीचर्स हैं। 50MP+ 8MP का डुअल कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

कीमत और उपलब्धता 

Moto G54 5G को कंपनी ने 14499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। Moto G54 5G को बेस वेरिएंट को इस कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Mint Green, Pearl Blue और Midnight Blue में ख़रीदा जा सकता है।
 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss