नई Hero Karizma XMR भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.73 लाख रुपये

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई Hero Karizma XMR को भारत में लॉन्च कर दिया है, इस लॉन्च के अवसर बॉलीवुड सुपर स्टार rithik Roshan मौजूद रहे।
 
 
 Hero Karizma XMR

Hero Karizma XMR Launched: जिस बाइक का भारत में काफी समय से इन्तजार किया जा रहा था वो आज लॉन्च हो गई है। जीहां हम बात कर रहे हैं नई Hero Karizma XMR के बारे में ... इस लॉन्च पर बॉलीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan)भी मौजूद रहे। नई Karizma XMR की एक्स-शो रूम कीमत 1.73 लाख रुपये है। इस बार यह बाइक एक नये अंदाज और पावर के साथ आई है। कंपनी का दावा है कि अपने नए अवतार में यह ग्राहकों को बिलकुल पसंद आने वाली है।

इंजन और पावर 

नई Karizma XMR में लिक्विड-कूल्ड 210 cc DOHC 4V इंजन दिया है जोकि 25.5 PS की पावर और 20.4 Nm का टॉर्क देता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें Dual channel ABS भी दिया गया है। बाइक के फ्रंट में 300 mm Petal Disc ब्रेक और रियर में 230 mm, Petal Disc ब्रेक की सुविधा मिल रही है। बाइक में 17 इंच के टायर्स दिए गये हैं। बाइक का कर्ब वजन 163.5kg है।  इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है बाइक का ग्राउंडक्लेरेंस 160mm और व्हीलबेस 1351mm है इसके अलावा इसकी सीट हाईट 810 mm है।

डिजाइन और फीचर्स

नई Karizma XMR में पूरी तरह से डिजिटल कलर एलसीडी डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फर्स्ट-इन-सेगमेंट टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन तकनीक के साथ आता है। यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी। जिनमें आइकॉनिक येलो, मैट रेड और फैंटम ब्लैक शामिल हैं। यह एक फुल फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है जोकि यूथ को टारगेट करती है। यह अब पहले से ज्याद बेहतर और फ्रेश लग रही है।   


 

Tags

Share this story