Oppo Watch 4 Pro: ओप्पो ने लॉन्च की सबसे पावरफुल स्मार्टवॉच, इसमें लगी है ये खास चिप 

Oppo Watch 4 Pro: इसमें 1.91 का  AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया गया है जोकि काफी रिच और कलरफुल है।परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन W5 और हेंगक्सुआन 2700 चिप्स दिया है जोकि काफी पावरफुल है ।
 
Oppo

ओप्पो ने अपनी नई Oppo Watch 4 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें 1.91 का  AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया गया है।  कंपनी ने स्मार्टवॉच को दो कलर वेरिएंट - ब्रेकिंग डॉन ब्राउन और एक्सट्रीम नाइट ब्लैक  में लॉन्च किया है। यह स्नैपड्रैगन W5 और हेंगक्सुआन 2700 चिप्स के साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज से लैस है। ओप्पो वॉच 4 प्रो वॉच में 570mAH की बैटरी है, जिसके बारे में 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। आइये जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

कीमत और उपलब्धता 

Oppo Watch 4 Pro की कीमत CNY 2299 (करीब 26,100 रुपये) है। यह कीमत इसके silicone strap सिलिकॉन स्ट्रेप वेरिएंट की है जबकि लेदर स्ट्रेप वेरिएंट की कीमत CNY 2499 (करीब 28,350 रुपये) है।  इस स्मार्टवॉच की बिक्री 8 सितम्बर से कंपनी की वेबसाइट से शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।  


Oppo Watch 4 Pro के फीचर्स

इसमें 1.91 का  AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया गया है जोकि काफी रिच और कलरफुल है।परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन W5 और हेंगक्सुआन 2700 चिप्स दिया है जोकि काफी पावरफुल है। यह मॉडल 2GB रैम और 32GB स्टोरेज से लैस है, यानी इसकी परफॉरमेंस काफी जबरदस्त होने वाली है। इसमें 570mAh की बैटरी लगी है जोकि फुल चार्ज पर 5 दिन तक चलेगी। लाइट मोड पर यह 14 दिन तक का बैकअप देने का भरोसा देती है।

यह 65 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। जबकि 10 मिनट चार्ज करने पर 24 घंटे का बैकअप प्रदान करती है। यह समय दिखाने के साथ-साथ आपकी सेहत का भी ध्यान रखती है। आप इसमें अपनी हेल्थ को ट्रैक कर सकते हैं जिसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्पील क्वालिटी चेक करना और स्ट्रेस लेबल भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलते हैं । इतना ही नहीं इसमें ECG फीचर भी दिया है।  

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss