कम कीमत में Realme ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, कीमत  12,999 रुपये से शुरू

Realme ने अपने नये स्मार्टफोन  Realme Narzo 60x को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि Realme Narzo 60x, Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G के बाद कंपनी का तीसरा 5G स्मार्टफोन है। यह रेगुलर डिजाइन में आता है
 
Realme Narzo 60x

Realme ने अपने नये स्मार्टफोन  Realme Narzo 60x को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि Realme Narzo 60x, Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G के बाद कंपनी का तीसरा 5G स्मार्टफोन है। यह रेगुलर डिजाइन में आता है और इसमें जो फीचर्स दिए गये हैं वो डेली यूज़ के लिए सही हैं। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है।  यह फोन एंड्रॉइड 13-आधारित Realme UI 4 पर चलता है। आइये जानते है कि क्या यह वाकई एक अच्छा बजट स्मार्टफोन है और वो कौन से फीचर्स हैं जोकि इसे खास बनाते हैं 

कीमत और उपलब्धता 

Realme Narzo 60x के 4 GB रैम मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है जबकि इसके 6 GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। यह 12 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इस फोन को ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल चैनल भागीदारों के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 60x के फीचर्स

इस फोन में 6.72-इंच का IPS LCD  डिस्प्ले दिया है जोकि 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ 5G चिपसेट पर चलता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉइड 13-आधारित Realme UI 4 पर चलता है।

कैमरा सेटअप 

फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में 50 MP का प्राइमरी कैमरा है इसमें 2 MP का डेप्थ सेंसर भी है जो बोके इफेक्ट बनाने में मदद करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन में 8 MP का कैमरा है। ये सा बेसिक कैमरे हैं जोकि साधारण फोटो क्लिक कर सकते हैं लेकिन दिन में आप बेहतर जो बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो कैप्चर कर सकता है। । जो अच्छी क्वालिटी वाली तस्वीरें और वीडियो ले सकता है।


 

Tags

Share this story

More on this story

Latest News

Must Read

Don't Miss