Redmi Buds 4 Active: 2000 रुपये से कम कीमत वाले ये बड्स कितने हैं वैल्यू फॉर मनी, जानिए
Redmi Buds 4 Active Reveiw: इस समय कम बजट में बाजार में बड्स (Ear Buds) की भरमार है। लेकिन जब बात परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ की करें तो ज्यादातर मॉडल फ्लो हो जाते हैं और ग्राहकों को बड़ी समस्या होती है, कुलमिलाकर पैसों की बर्बादी। अब ऐसे में कोई ऐसे ईयर बड्स हो जोकि कीमत से लेकर परफॉरमेंस तक के मामले में बेस्ट हो तो कुछ बात बने। हाल ही में रेडमी (Redmi) ने अपने नए ईयरबड्स Redmi Buds 4 Active को भारत में उतारा है। आप इन्हें 1,199 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। ये आपको एयर व्हाइट और बास ब्लैक कलर में मिलेंगे । आइये जानते हैं कैसी है इनकी परफॉरमेंस...
प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन के मामले में नए Redmi Buds 4 Active आपको पसंद आ सकते हैं। ये कर्वी डिजाइन में है और इन्हें इस तरह से डिजाइन किया है कि ये आपके कानों में असानी से फिट हो सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.3 है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Redmi Buds 4 Active के साथ IPX4 की रेटिंग मिलती है।
कैसी है परफॉरमेंस
अब सबसे बड़ा सवाल आखिर कैसी है नए Redmi Buds 4 Active की परफॉरमेंस ? बेहतर ऑडियो के लिए इनमें 12mm के डायनेमिक ड्राइवर्स दिए हैं। साउंड अच्छा है लेकिन ऑडियो बुत लाउड नहीं है और हैवी बास की कमी आपको मिलेगी। साउंड ओके है लेकिन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। चार्जिंग केस बड्स को चार बार फुल चार्ज कर सकेगा। चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिससे 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 110 मिनट का बैकअप मिलेगा। ये टच कण्ट्रोल में आते हैं। ते फ़ास्ट कनेक्ट होते हैं। ऑडियो उन लोगों को पसंद आएगा जोकि लाइट म्यूजिक काफी देर तक सुनना पसंद करते हैं। कुल मिलाकर नए Redmi Buds 4 Active वैल्यू फॉर मनी है।
