ये हैं वो 5 छोटी कारें जिन्हें खरीदने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, पहली वाली की माइलेज 31km के पार
5 best-selling hatchback cars: भारत में छोटी कारों का बाजार अभी भी काफी बड़ा है और इस सेगमेंट में काफी मॉडल आ भी रहे हैं। कार कंपनियों को उम्मीद है कि आगामी फेस्टिव सीजन में बेहतर बिक्री की उम्मीद की जा सकती है। खैर पिछले महीने प्रमुख कार कंपनियों ने अपनी-अपनी बिक्री के नतीजे जारी किये हैं। अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कारों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं ताकि आपको यह पता चल सके कि भारत में किस कार को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है।
Maruti Swift
पिछले महीने(August 2023) मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट की 18653 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,275 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में 65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। CNG मोड पर इसकी माइलेज 31km के पार है।
Maruti Baleno
पिछले महीने 18,516 यूनिट्स की बिक्री के साथ बलेनो अपने सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जबकि पिछले साल अगस्त महीने में कंपनी ने इसकी 18,418 यूनिट्स की बिक्री की थी। नए अवतार में यह ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है।
Maruti WagonR
फैमिली क्लास की पसंदीदा कार , WagonR इस समय तीसरे नंबर पर है। पिछले महीने वैगनआर की कुल 15,578 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल अगस्त महीने में कंपनी ने इसकी 18,398 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Maruti Alto
मारुति सुजुकी की सबसे छोटी और सस्ती कार Alto की बिक्री पिछले कुछ महीने से का हो रही है। पिछले महीने ऑल्टो की कुल 9,603 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल अगस्त महीने में कंपनी ने इसकी 14,388 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Tata Tiago
टाटा टियागो को खूब पसंद किया जाता है। पिछले महीने (August 2023) मारुति ने ऑल्टो की कुल 9463 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल अगस्त महीने में कंपनी ने इसकी 7209 यूनिट्स की बिक्री की थी।
