Gold Silver Price Today: सोने हुआ सस्ता और चांदी की भी घटी कीमत, जानें आज के नए रेट

Gold-Silver Price Today: पिछले दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया था। लेकिन आज बुधवार के इनकी कीमत में गिरावट हुई है। अगर आप सोना या चांदी के जेवर खरीदने का मन बना रही हैं तो सोने-चांदी के आज के ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
 
Gold Silver Price
Unsplash

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price Today) के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जहां कल तक सोना और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। वहीं आज बुधवार 6 सितंबर को भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के भाव 55,300 रुपए दर्ज हुए हैं। पिछले दिन यह रेट 54,450 रुपए था। जिससे साफ जाहिर है कि दाम कम हुए हैं। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,310 रुपए है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 60,470 रुपए था। 

लखनऊ में गोल्ड के भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार यानी आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 55,300 रुपए दर्ज की गई है। वहीं राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 60,310 दर्ज किया गया है। 

नोएडा में गोल्ड के भाव

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 55,300 
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम- 60,310 

गाजियाबाद में गोल्ड के भाव

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 55,300
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-60,310

जानें एक किलो चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में चांदी की कीमत की बात करें तो सिल्वर की दरों में भी गिरावट दर्ज की गई है। यहां बुधवार को एक किलो सिल्वर के रेट 75,200 दर्ज किए गए हैं। जबकि यही दाम कल तक 76,200 रुपये प्रति किलो था। यानी कि चांदी के दाम भी कम हुए हैं। बता दें कि ऊपर बताई गई उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें। 

ऐसे चेक करें अपने शहर के दाम

गौरतलब है कि सोने और चांदी के ताजा अपडेट के लिए आप घर बैठे आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss