Gold-Silver Price: जन्माष्टमी पर खरीदारी करने से पहले जान लें सोने और चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today: अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर सोना या चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास मौका अच्छा है। क्योंकि आज गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है।
 
Gold Price: अगस्त में सबसे सस्ता हुआ सोना, अब तक हुआ 1300 रुपये सस्ता, चांदी के भी गिरे रेट
Gold Price: अगस्त में सबसे सस्ता हुआ सोना, अब तक हुआ 1300 रुपये सस्ता, चांदी के भी गिरे रेट

आज सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) गुरुवार को फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,150 दर्ज किया गया है। ये दाम कल तक 54,300 रुपए थे। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत आज 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। बता दें कि बीते दिनों सोने का दाम 60,310 रुपये चल रहा था। लेकिन जन्माष्टमी के मौके पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। 

लखनऊ में गोल्ड के भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार यानी आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 55,150 रुपए दर्ज की गई है। वहीं राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 60,200 दर्ज किया गया है। 

नोएडा में गोल्ड के भाव

- 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 55,150 
- 24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम- 60,200 

गाजियाबाद में गोल्ड के भाव

- 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 55,150
- 24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-60,200

जानें एक किलो चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में चांदी की कीमत की बात करें तो सिल्वर की दरों में आज बदलाव देखने को मिला है। यहां गुरुवार को एक किलो चांदी के दाम 74,700 दर्ज किए गए हैं। जबकि ये दाम कल 75,200 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम कम हुए हैं।

ऐसे चेक करें अपने शहर के दाम

गौरतलब है कि सोने और चांदी के ताजा अपडेट के लिए आप घर बैठे आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Tags

Share this story

Latest News

Must Read

Don't Miss