Gold Silver Price: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी की कीमत में दिखा बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today:भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह ​की शुरुआत के साथ ही सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी के दाम में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि आज मंगलवार को सोना-चांदी की कीमत में क्या बदलाव हुआ है।
 
Gold and Silver Price

इस सप्ताह की शुरुआत के साथ ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की वायदा कीमतों (Sona Chandi ka Bhav) में बदलाव देखा गया है। भारत में आज मंगलवार को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 54,590 रुपये से ओपन हुआ है। जबकि 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 59,990 रुपए के भाव से खुला। जबकि बीते दिन सोमवार को 22 कैरेट के सोने का भाव 55,000 प्रति 10 ग्राम था और 24 कैरेट का सोना 60,000 रुपए था। इससे साफ जाहिर है कि कल के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड के दाम में प्रति 10 ग्राम मात्र 10 रुपए की गिरावट हुई है। 

इन शहरों में देखें सोने के भाव

1. चेन्नई – 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,150 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,160 रुपए। 

2. मुंबई – 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 54,840 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 59,830 रुपए।

3. दिल्ली – 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 54,990 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,990 रुपए।

4. कोलकाता – 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,840 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 59,830 रुपए।

5. अहमदाबाद – 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 54,890 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,880 रुपए।

चांदी के दाम में उछाल दर्ज

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के दाम (Silver Rate Today) में बीते दिनों ​के मुकाबले हल्की सी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज मंगलवार 12 सितंबर को चांदी के दाम प्रति किलो 74,000 रुपये के साथ खुले हैं। ज​बकि देखा जाए तो चांदी का भाव बीते कल भी 73,500 के भाव से ओपन हुआ था।

इन शहरों में देखें चांदी के भाव

चेन्नई – 77,500 प्रति kg

मुंबई – 74,000 प्रति kg

नई दिल्ली – 74,000 प्रति kg

कोलकाता – 74,000 प्रति kg

बैंगलोर – 73,250 प्रति kg

अहमदाबाद – 74,000 प्रति kg

लखनऊ – 74,000 प्रति kg

जयपुर – 74,000 प्रति kg

ऐसे चेक करें लेटेस्ट कीमत

 भारत में हर दिन सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। वहीं ऊपर बताए गए रेट सांकेतिक हैं। जिनमें बदलाव भी हो सकते हैं। अगर आपको सोने-चांदी की कीमतों को जानना है तो आप उपभोक्ता इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमतों का पता लगा सकते हैं। आप यहां पर दिए गए लिंक पर ibjarates.com पर भी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल देकर सोने या चांदी के आज के नए भाव जन सकते हैं। 

Tags

Share this story